{"_id":"012c94a8-872f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"saina-nehwal-reaches-prequarterfinals-of-all-england-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंग्लैंड के प्री-क्वार्टर फाइनल में साइना ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ऑल इंग्लैंड के प्री-क्वार्टर फाइनल में साइना
बर्मिंघम/एजेंसी
Updated Thu, 07 Mar 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की साइना नेहवाल ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। साइना ने थाईलैंड की सपसिरी थेराटानाचई को 21-8, 18-21, 21-16 से हराया।
विज्ञापन
साइना का अगला मुकाबला बेलात्रिक्स मनुपति और मिनात्सु मितानी के बीच होने वाले विजेता से होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण विजेता ने थाई खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाने में 53 मिनट लिए।
विज्ञापन
वहीं, मिक्स्ड डबल्स में भारत के तरूण कोना और अश्विनी पोनप्पा तथा अक्ष्या देवालकर और प्रदन्या गादरे की चुनौती पहले राउंड में ही खत्म हो गई थी।
रैंकिंग में तीसरे पायदान पर फिसलीं साइना
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्लूएफ) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारत की नंबर वन महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गई हैं जबकि पुरुषों में पी कश्यप दो स्थानों की छलांग के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन यिहान वांग ने साइना से दूसरा स्थान छीना। हालांकि साइना के पास मौजूदा आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतर कर एक बार फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने का मौका है क्योंकि वांग के साथ ही ओलंपिक चैंपियन ली जुईरूई टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।