फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal play or not

खेलकर भी नहीं खेलीं साइना नेहवाल

Wed, 19 Dec 2012 11:34 PM IST
लखनऊ/खेल संवाददाता
लखनऊ/खेल संवाददाता Updated Wed, 19 Dec 2012 11:34 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal play or not

लगा कि सब-कुछ पहले से तय था। रूस की गैरवरीय केसिना के खिलाफ साइना मैच प्वाइंट पर थीं कि अचानक उन्होंने चेयर अंपायर के पास जाकर मैच जारी न रखने की बात कही। उस समय साइना 21-17, 20-18 से आगे थीं। देखते ही देखते उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में सन्नाटा पसर गया और साइना अपनी किट उठाकर कोर्ट से बाहर निकल गईं। लगातार दूसरे साल मोदी बैडमिंटन से नाम वापस लेने वाली साइना ने मंगलवार को ही संकेत दे दिए थे, जबकि आयोजक उनके खेलने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे।

विज्ञापन


मैच के बाद जब साइना से पूछा गया कि क्या टूर्नामेंट में नहीं खेलने के लिए उन्होंने आयोजकों से बात की थी तो उन्होंने मुस्कुराकर सवाल टाल दिया। हालांकि उन्होंने यह कहने में गुरेज नहीं किया कि यह सबको पता था कि मैं घुटने की चोट से जूझ रही हूं। इसके बावजूद यहां खेलना चाहती थी, लेकिन दूसरे सेट में लगा कि मैच को आगे जारी रखना सही नहीं होगा। दूसरी ओर बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया के सचिव डॉ विजय सिन्हा ने कहा कि टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बारे में उनकी साइना से कोई बात नहीं हुई थी। श्री सिन्हा ने कहा कि इस तरह साइना का जाना निराशाजनक रहा लेकिन चोट पर किसी का बस नहीं है।

विज्ञापन


यह सीजन काफी व्यस्त रहा है। यहां आने से पहले साइना का घुटना चोटिल हो गया था। ऐसे में खेलने से उनकी चोट और बढ़ जाती। चूंकि यहां एंट्री करीब एक माह पहले तय हो गई थी इसलिए नाम वापस लेना संभव नहीं था। साइना ने मैच खेलने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। - पुलेला गोपीचंद, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से नहीं खेला एक भी घरेलू टूर्नामेंट
2008 से साइना नेहवाल ने एक भी घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेला है। वजह शायद अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में उनकी व्यस्तता हो सकती है। उन्होंने मंगलवार को खुद कोरिया ओपन (आठ से 13 जनवरी) और मलयेशिया ओपन (15 से 20 जनवरी) में खेलने की बात कही थी। सैयद मोदी ग्रां प्री जीतकर भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में कुछ खास फायदा नहीं होता। शायद यही वजह रही कि साइना ने टूर्नामेंट के बजाय अपनी फिटनेस का ख्याल रखना जरूरी समझा।


शेड्यूल भी बदला गया
लगता है कि मंगलवार से ही साइना के न खेलने पर आयोजन समिति को पूरी जानकारी थी। यही कारण था कि साढ़े पांच बजे हैदराबाद जाने वाली प्लाइट में साइना की बुकिंग पहले ही की जा चुकी थी। मंगलवार देर शाम साइना के मैच के टाइम में फेरबदल किया गया। पहले उनके मैच का समय दोपहर 2.20 था, जिसे बदलकर 12.20 कर दिया गया ताकि साइना मैच खेलने के बाद कुछ विश्राम करके एयरपोर्ट पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed