फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal parupalli kashyap trying again weeks after announcing separation know details

Saina Nehwal-P Kashyap: 'कभी-कभी दूरी...', अलग नहीं होंगे साइना नेहवाल और पी कश्यप; शादी को देंगे दूसरा मौका

Sat, 02 Aug 2025 08:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Aug 2025 08:50 PM IST
सार

भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पी कश्यप ने शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी दिग्गज महिला खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी।

विज्ञापन
saina nehwal parupalli kashyap trying again weeks after announcing separation know details
साइना और उनके पति पारुपल्ली - फोटो : saina nehwal-instagram

विस्तार

भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पी कश्यप कश्यप ने शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी दिग्गज महिला खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टा हैंडल से पति के साथ तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी का महत्व सिखाती है। हम फिर से कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)


विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी सहमति से अलग होने का लिया था फैसला
राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने रविवार (13 जुलाई) को इस बात की घोषणा की थी कि वे पति पी कश्यप से अलग हो रही हैं। उन्होंने लिखा था, 'जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं।'
विज्ञापन

saina nehwal parupalli kashyap trying again weeks after announcing separation know details
साइना और पी कश्यप - फोटो : instagram
उन्होंने लिखा था, 'मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' साइना और पूर्व शटलर कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हर किसी से अपने प्यार को छिपाए रखा। फिर तय तारीख से दो दिन पहले ही दोनों ने शादी कर ली थी।

saina nehwal parupalli kashyap trying again weeks after announcing separation know details
साइना और पी कश्यप - फोटो : instagram
साइना और पी कश्यप का करियर
साइना ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता। इसके बाद 2012 में लंदन ओलंपिक में साइना ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 2015 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने रजत अपने नाम किया। 2017 विश्व चैंपियनशिप में साइना ने कांस्य जीता। फिर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण जीते। वहीं, पी कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट उन्होंने अपने नाम किए। हालांकि, पी कश्यप कभी ओलंपिक पदक नहीं जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed