फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal loses in second round in hong kong open

साइना दूसरे राउंड में उलटफेर की शिकार

Thu, 22 Nov 2012 11:01 PM IST
हांगकांग/एजेंसी
हांगकांग/एजेंसी Updated Thu, 22 Nov 2012 11:01 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal loses in second round in hong kong open
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और तीसरी वरीय भारत की साइना नेहवाल हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में उलटफेर का शिकार हो गई।
विज्ञापन


साइना को चीन की क्वालीफायर लिन वांग ने 19-21, 15-21 से हराया। पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। पी. कश्यप इंडोनेशिया के टाम सुगियातो के खिलाफ 6-11 के स्कोर पर मैच से रिटायर हो गए। अजय जयराम टाप सीड मलेशिया के ली चोंग वेई के खिलाफ कडे संघर्ष के बाद 18-21, 19-21 से पराजित हुए।


इससे पहले, साइना और चीनी खिलाड़ी के बीच दूसरे दौर का संघर्ष 37 मिनट तक चला। साइना इस टूर्नामेंट से पहले चाइना ओपन सुपर सीरीज में चोट के कारण नहीं उतर सकीं थीं लेकिन यहां उनका सफर दूसरे दौर में ही थम गया। चीनी खिलाड़ी के मैच के दौरान दस स्मैश विनर और 14 नेट विनर भारतीय चैंपियन पर भारी पडे। साइना मैच में पांच स्मैश विनर और 14 नेट विनर लगा पाई। साइना को पहले दौर में भी इंडोनेशिया की अर्पिला युस्वांदरी के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed