फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina lost in quarter final at indian open

9 में से 8वीं बार हारी साइना, भारतीय चुनौती खत्म

Sat, 05 Apr 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
saina lost in quarter final at indian open

अपने बेहतरीन करियर के बुरे दौर से गुजर रहीं साइना नेहवाल की वर्ल्ड नंबर दो वांग यीहान के आगे एक बार फिर नहीं चली।

विज्ञापन


नौ में से आठवीं बार साइना को इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा। सिर्फ साइना ही नहीं बल्कि पुरुषों में एकमात्र भारतीय उम्मीद पी कश्यप की भी वर्ल्ड नंबर वन मलेशियाई ली चांग वेई के आगे एक नहीं चली।

ली चांग वेई ने सीधे गेमों में कश्यप को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ सीरी फोर्ट कांप्लेक्स में खेले जा रहे इंडिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को छुट्टी वाले दिन स्थानीय दर्शकों के पास भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन का मौका नहीं होगा। वे सिर्फ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के दीदार करने जरूर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने शुरुआत अच्छी की। उन्होंने 2-1 की बढ़त बनाई। लेकिन 39 मिनट तक चले मुकाबले में उनकी यह इकलौती बढ़त साबित हुई। वांग ने उन्हें 21-16, 21-14 से पराजित किया। दरअसल वांग के लाइन पर स्मैश और नेट पर खेल इतना सशक्त था कि साइना उनके आगे कभी टिकती नजर नहीं आईं।

यह साइना भी जानती हैं कि जिस तरह का फिटनेस स्तर उन्हें इस वक्त चाहिए है वह उनके पास नहीं है। मैच के बाद उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें इस तरह के खेल के लिए अपना फिटनेस स्तर बढ़ाना होगा। हालांकि पिछले टूर्नामेंटों के मुकाबले उन्होंने यहां अपने खेल पर संतोष जताया।

ली चांग से हारे कश्यप
ली चांग ने कश्यप को आसानी से 40 मिनट में 21-15, 21-13 से परास्त किया। पहले गेम में जरूर कश्यप ने संघर्ष किया। एक समय स्कोर ली के पक्ष में 15-14 था। लेकिन यहां से उन्होंने अपनी श्रेष्ठता दिखाई और कश्यप के पैर उखाड़ कर रख दिए।


महिलाओं में वर्ल्ड नंबर वन चीन की ली जू रुई ने आसानी से अंतिम चार में जगह बनाई। उन्होंने कोरिया की बेई यून जू को 21-7, 21-15 से हराया।

वहीं चीन की लियु जिन ने इंडोनेशिया की एप्रिला युसवंधारी को 21-15, 21-8 से हराया। पुरुषों में दूसरी सीड चीन केचेन लांग ने डेनमार्क के हांस क्रिस्टीन विटिंगस को 21-17, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चीन के ही पेंद दू यू और डेनमार्क जेन ओ जोरगेंसन भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed