{"_id":"477aef96-5bdc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"saina-loses-in-korea-open-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया ओपन: सायना क्वार्टरफाइनल में हारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कोरिया ओपन: सायना क्वार्टरफाइनल में हारी
सोल/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक कांस्य विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त भारत की सायना नेहवाल को सत्र के पहले टूर्नामेंट कोरिया ओपन में उस समय बड़ा झटका लगा जब गैर वरीय चीन की ली हान ने बडा उलटफेर करते हुए उन्हें क्वार्टरफाइनल में करारी मात दी। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विश्व की 26वीं रैंकिंग की खिलाडी ली के खिलाफ सायना ने पिछले दोनों मैच जीते थे लेकिन इस बार ली ने अपनी पिछली हार का बदला चुका लिया और भारतीय खिलाड़ी को तीन गेमों तक चले मुकाबले में मात्र 59 मिनट में 21- 14, 15-21, 21-12 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
ली ने पहला गेम 21 14 से अपने नाम करके सायना को चकित कर दिया लेकिन उम्मीद थी कि सायना यह मुकाबला हाथ से जाने नहीं देंगी। उन्होंने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 21-15 से अपने नाम कर लिया और भारतीयों की उम्मीद प्रबल कर दी लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में वह पूरी तरह चूक गई। चीन की खिलाड़ी ने 21-12 से तीसरा गेम जीतने के साथ ही सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
मैच में सानिया ने 14 स्मैश विनर और 10 नेट विनर लगाए जबकि ली ने 12 स्मैश विनर और 8 नेट विनर लगाए। सानिया की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
ओलंपियन परूपल्ली कश्यप और पी वी सिंधु को प्रीक्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। कश्यप को सातवीं सीड हांगकांग के युन हू ने कड़े संघर्ष में हराया था जबकि सिंधु को थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रासर्तसुक ने मात दी थी।