{"_id":"d6832a14335401792da956dbb29e6edf","slug":"saina-kashyap-losses-at-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल का फिर सपना टूटा, कश्यप भी हारे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना नेहवाल का फिर सपना टूटा, कश्यप भी हारे
ग्वांगझू/एजेंसी
Updated Fri, 09 Aug 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल का सपना एक बार फिर क्वार्टर फाइनल में टूट गया। साइना को 13वीं सीड दक्षिण कोरिया की यिओन जू बेई ने 40 मिनट में 23-21, 21-9 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
साइना को चौथी बार विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में निराशा का सामना करना पड़ा है। साइना को इस बार पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन जू ने भारतीय खिलाड़ी को अपने कैरियर में आठ मुकाबलों में तीसरी बार शिकस्त दे दी।
विज्ञापन
वहीं कश्यप ने तीसरी सीड चीन के पेंगयू दू के खिलाफ तीन गेम तक सराहनीय संघर्ष किया लेकिन वह एक और उलटफेर को अंजाम नहीं दे पाए।
भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले संघर्ष में 21-16, 20-22, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।