{"_id":"26ba4e0c-46bd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"saina-dreams-broken-in-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में टूटा साइना का सपना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सेमीफाइनल में टूटा साइना का सपना
शेनझेन/चीन/एजेंसी
Updated Sat, 15 Dec 2012 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल कड़ा संघर्ष करने के बावजूद चीन की दीवार नहीं तोड़ पाई और उन्हें शीर्ष वरीय चीन की ली जुईरूई से सेमीफाइनल में 20-22, 21-7, 13-21 से हारकर सत्र के अंतिम बैडमिंटन टूर्नामेंट बीडब्लूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
खिताबी मुकाबले में जुईरूई का सामना अपनी ही देश की तीसरी सीड शिजियान वांग से रविवार को होगा जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड की गैर वरीय खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन को 21-12, 21-19 से पराजित किया। साइना ग्रुप ‘बी’ से दूसरे नंबर पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची थीं।
विज्ञापन
साइना का चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अब रिकॉर्ड दो जीत और पांच हार का हो गया है। साइना ने इस साल जुईरूई को इंडोनेशिया ओपन में हराया था लेकिन वह उनसे आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हार गई थीं। साइना ने ग्रुप चरण में अपनी एकमात्र जीत दूसरी सीड जर्मनी की जूलियन शेंक को हराकर दर्ज की थी।
विज्ञापन