फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Saina crashes out in the second match of Super Series

सुपर सीरीज के लगातार दूसरे मैच में हारीं साइना

Fri, 14 Dec 2012 12:20 AM IST
शेनझेन/एजेंसी
शेनझेन/एजेंसी Updated Fri, 14 Dec 2012 12:20 AM IST
विज्ञापन
Saina crashes out in the second match of Super Series
भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल का सत्र के अंतिम बैडमिंटन टूर्नामेंट बीडब्लूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में हार का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और वह लगातार दूसरी हार के साथ अब सेमीफाइनल की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और चौथी सीड साइना को ग्रुप ‘बी’ के अहम मुकाबले में थाईलैंड की गैर वरीय खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन ने महज 34 मिनट में 21-13, 21-16 से हरा दिया। साइना को इससे पहले बुधवार को पहले ग्रुप मैच में डेनमार्क की टाइन बौन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। साइना अब अंतिम ग्रुप मुकाबले में दूसरी सीड जर्मनी की जूलियन शेंक से भिड़ेंगी।

विज्ञापन


साइना का खेल इस मैच में शुरुआत से ही बिखरा हुआ नजर आया और इसका पूरा फायदा उठाते हुए थाई खिलाड़ी ने पहले गेम में 14-5 की बढ़त बना ली। साइना ने हालांकि इस बढ़त को 14-12 किया लेकिन रत्चानोक ने 15-13 की बढ़त के बाद स्मैशों की झड़ी लगाते हुए लगातार छह अंक बटोरकर पहला गेम आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने दूसरे गेम में थाई खिलाड़ी को अच्छी चुनौती दी और एक समय दोनों 16-16 की बराबरी पर थीं लेकिन थाई खिलाड़ी ने इसके बाद फिर पहले गेम की कहानी दोहराते हुए लगातार पांच अंक बटोरते हुए मैच समाप्त कर दिया। पूरे मैच के दौरान साइना जहां पांच ही स्मैश लगा सकीं वहीं थाई खिलाड़ी ने 13 स्मैश लगाए। साइना की रत्चानोक के खिलाफ छह मुकाबलों में यह दूसरी हार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed