{"_id":"cd0b400a-6232-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"saina-crashes-out-in-malaysia-open-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं साइना ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं साइना
कुआलालम्पुर/एजेंसी
Updated Sat, 19 Jan 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। साइना एक बार फिर चीन की दीवार के सामने ढेर हो गई। उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की जू यिंग ताई ने मात दी।
विज्ञापन
लगभग 35 मिनट चले इस मुकाबले में विश्व की दूसरी और टूर्नामेंट की पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी साइना को टूर्नामेंट की छठी वरीय खिलाड़ी ताई के हाथों 22-20, 21-14 से हार मिली। साइना ने अपना सेमीफाइनल तक का सफर जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर तय किया था।
विज्ञापन
साइना इससे पहले भी इस खिलाड़ी का मुकाबला कर चुकी है, अभी तक इन दोनों के बीच छह बार मुकाबला हुआ है जिसमें चार बार साइना का और ताई को दो बार जीत मिली है। ताई विश्व की 12वीं वरीय खिलाड़ी हैं। महिला एकल के फाइनल में ताई का सामना अपने ही देश की खिलाड़ी जुए याओ से होना है। 151वीं वरीयता प्राप्त याओ और ताई के बीच यह पहली भिड़ंत होगी।
विज्ञापन