फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina crashes out in controversial circumstances

इंडिया ओपन में साइना का सपना टूटा

Fri, 26 Apr 2013 12:13 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 26 Apr 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
saina crashes out in controversial circumstances

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार साइना नेहवाल का इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

विज्ञापन


दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना का अभियान जापान की युई हाशिमोतो ने दूसरे ही राउंड में रोक दिया। हालांकि एचएस प्रणय दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत को सीधे गेमों में हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने में जरूर सफल रहे।
विज्ञापन


साइना को जापानी खिलाड़ी ने एक घंटे दो मिनट तक चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 13-21, 21-12, 22-20 से हराया। साइना पिछले साल भी टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाशिमोतो का क्वार्टर फाइनल में भारत की ही दूसरी साइना नेहवाल कही जा रही पीवी सिंधु से मुकाबला होगा होगा, जिन्होंने आठवीं दिन के एक अन्य संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीन की सुन यू को 19-21, 21-19, 21-15 से हराया।

पुरुष वर्ग में गैर वरीय प्रणय ने दुनिया हिदायत को महज 40 मिनट में 26-24, 21-9 से मात दी। प्रणय के कैरियर की यह सबसे बड़ी जीत है।

युवा खिलाड़ी आरएमवी गुरुसाईदत्त भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे लेकिन ज्वाला गट्टा और वी दीजू की जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स में हार का सामना करना पड़ा।


गुरुसाईदत्त ने हमवतन के श्रीकांत को मात्र 33 मिनट में 21-12, 21-16 से पीट दिया। गट्टा और दीजू की जोड़ी को दूसरे दौर में चौथी सीड थाईलैंड की सुदकेत प्रापकमोल और साराली थोंगथोंगकैम ने मात्र 27 मिनट में 21-17, 21-10 से हरा दिया।

इस हार के साथ ज्वाला की इंडिया ओपन में चुनौती समाप्त हो गई। वह बुधवार को महिला डबल्स में भी हार गई थीं। पुरुष एकल के अन्य मुकाबले में सौरभ वर्मा को छठी सीड जापान के केनिचि तागी के खिलाफ 19-21, 21-16, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed