{"_id":"a0ea2d91ba0c3debc5e19a69fc6fc69f","slug":"saina-beat-world-champion-in-uber-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"चला साइना नेहवाल का जादू, वर्ल्ड चैंपियन को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
चला साइना नेहवाल का जादू, वर्ल्ड चैंपियन को हराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 May 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन को लंबे समय बाद कोई सुखद समाचार मिला। उबेर कप में भारत ने न सिर्फ अपने से मजबूत थाईलैंड को पटखनी दी बल्कि बड़ी खिलाड़ियों को हराने की आदत भूल चुकीं साइना नेहवाल ने वर्ल्ड चैंपियन रत्चानोक इंतेनॉन को परास्त किया।
विज्ञापन
यही नहीं पीवी सिंधू, ज्वाला गट्टा और अश्वनी पोनप्पा ने भी जीत के क्रम को बरकरार रखा। भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हरा ग्रुप में सर्वोच्च रहते हुए उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
यह मुकाबला कितना महत्वपूर्ण था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोच गोपीचंद ने साइना और सिंधू को डबल्स मुकाबलों में उतारने का निर्णय लिया।
हालांकि पहले तीन मुकाबले जीतने के बाद उनको उतारने का कोई फर्क नहीं पड़ा। अंतिम बार भारतीय बैडमिंटन के लिए सुखद समाचार के रूप में पीवी सिंधू का वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक ही रहा।
विज्ञापन
लेकिन मंगलवार को सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर थाईलैंड को हराना भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ी बात मानी जा रही है। साइना ने इंतेनॉन को 22-20, 21-14 से हराया तो उनकी खुशी देखते बनती थी।
साइना की दी गई शुरुआत को सिंधू ने बरकरार रखा। उन्होंने वर्ल्ड नंबर नौ बी पोर्नटिप को 21-19, 21-14 से परास्त कर बढ़त 2-0 कर दी।
ज्वाला और अश्वनी ने ए डुआंगानांग और सावित्री अमित्रापाई को 21-16, 21-13 से पराजित कर भारत के खाते में जीत लिख दी। चौथे सिंगल्स मुकाबले में पीसी तुलसी को ओ बुसानन के हाथों 15-21, 10-21 से हार सहनी पड़ी।
क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने कौन होगा इसका फैसला बुधवार को निकाले जाने वाले ड्रॉ पर निर्भर करेगा।