फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina and kashyap only indian hope in india open

साइना और कश्यप में सिमटी भारतीय चुनौती

Fri, 04 Apr 2014 06:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
saina and kashyap only indian hope in india open
यह साइना नेहवाल को भी मालूम है कि इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज में उनकी असली परीक्षा अब शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


सीरी फोर्ट कांप्लेक्स में उन्हें थाईलैंड की नातशा सेंगशोटे कोई खास चुनौती नहीं दे सकीं और उनका कारवां आसानी से क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गया। लेकिन शुक्रवार को उनके सामने कोई और नहीं बल्कि उनके अब तक के करियर में सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी साबित हुई पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चीन की वांग यीहान होंगी।

यही कारण है कि साइना साफ करती हैं कि वह अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करेंगी और आज के मुकाबले से उन्हें कल और तेज खेलना होगा। वहीं साइना और पी कश्यप तक भारतीय चुनौती सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन


कश्यप ने अपने गुरू भाई आरएमवी गुरूसाईदत्त को हराकर अंतिम आठ में स्थान बनाया। उनका अगला मुकाबला टॉप सीड वर्ल्ड नंबर वन मलयेशियाई ली चांग वेई से होगा।

साइना ने 35 मिनट में ही नातशा को 21-15, 21-12 से परास्त किया। लेकिन साइना को वापस टॉप फाइव में पहुंचने केलिए कल का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। वांग के खिलाफ आठ मुकाबलों में उन्हें सिर्फ एक में जीत नसीब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कश्यप ने गुरुसाईदत्त को कड़े संघर्ष में 21-15, 16-21, 21-11 से पराजित किया। ली चांग वेई ने सौरभ वर्मा को बेहद आसानी से 21-9, 21-6 से हराया।

ज्वाला गट्टा और अश्वनी पोनप्पा की जोड़ी को पांचवीं सीड क्विंग तियान और युनलेई झाओ ने 21-13, 21-19 से हराया। सयाली गोखले को कोरिया की पांचवीं सीड युन जू बेई ने 21-15, 21-8 से, तृप्ति मुरगुंडे को इंडोनेशिया की एप्रिला युसवंधारी ने 21-13, 21-12 से हराया।


टॉप सीड चीनी ली जू रुई व तीसरी सीड वांग यीहान को जीतने में पसीना बहाना पड़ा। ली ने थाईलैंड की निचाओन जिंदापोन को 19-21, 21-17, 21-16 से जबकि वांग ने जापान की उचिदा सिजुका को 21-8, 13-21, 21-12 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed