{"_id":"e535bc58-87f0-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"saina-and-kashyap-enters-quarterfinals-in-all-england-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में साइना और कश्यप ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में साइना और कश्यप
बर्मिंघम/एजेंसी
Updated Fri, 08 Mar 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी कश्यप आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने बेहद एकतरफा मुकाबले में महज 34 मिनट में इंडोनेशिया की बेलाएट्रिक्स मानूपुती को सीधे गेमों में 21-16, 21-11 से हराया। 22 वर्षीय साइना का मुकाबला अब अगले राउंड में दुनिया की छठी नंबर की खिलाड़ी चीन की शिजियान वांग से होगा।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी पी कश्यप ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जापान के केनिची टागो को आसानी से 21-18, 21-12 से हरा दिया।
विज्ञापन
कश्यप इससे पहले 2011 में चीन ओपन में टागो से हार चुके थे लेकिन इस बार उन्होंने उस हार का बदला चुकता कर लिया। दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता कश्यप का मुकाबला अब दूसरी सीड चीन के चेन लोंग से होगा।
कश्यप इससे पहले तीन बार लोंग से हार चुके हैं लेकिन पिछले साल इंडोनेशिया ओपन में वह उन पर हावी रहे थे। हालांकि अन्य भारतीयों में सौरभ वर्मा वियतनाम के तिएन मिन्ह एनगुएन से बेहद कड़े मुकाबले में 19-21, 19-21 से हार गए।
मिक्स्ड डबल्स में ज्वाला गट्टा और वी दीजू की जोड़ी को भी पोलैंड के रोबर्ट मातुसियाक और नादिएजदा जिएबा की जोड़ी से 17-21, 16-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।