{"_id":"5520f673cc1970f3a2a7f012b1bb8839","slug":"sai-has-issued-11-27-crore-rs-for-hockey-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" साई ने हॉकी इंडिया के लिए जारी किए 11.27 करोड़ रुपये","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साई ने हॉकी इंडिया के लिए जारी किए 11.27 करोड़ रुपये
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उसने हॉकी इंडिया को 2014-15 के लिए उसके 10.50 करोड़ के निर्धारित बजट के मुकाबले 11.27 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। हॉकी इंडिया ने हाल ही में कहा था कि 19 अगस्त से 30 सितंबर तक भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर महिला शिविर के लिए साई मंजूरी नहीं दे रहा है। इस संदर्भ में साई ने स्पष्ट किया कि हॉकी इंडिया को ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर के लिए 10.50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। हॉकी इंडिया को अपने इस बजट के अंदर ही प्रतियोगिता और प्रशिक्षण के लिए अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी। यदि अतिरिक्त जरूरतों के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत पड़ती है तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि संबंधित योजना के तहत धन उपलब्ध है या नहीं।
विज्ञापन