फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   SAI Gave Promotion to Olympic and Paralympic stars athletes; also gave Grant Of Rs 6.87 To The Family Of Former Boxer Dingko Singh, Sports Minister Anurag Thakur Congratulated On Twitter

ओलंपिक सितारों का सम्मान: साई ने दी रानी, सविता को पदोन्नित, डिंको के परिवार को अनुदान; मरियप्पन और शरद को भी प्रमोशन

Wed, 29 Sep 2021 07:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Sep 2021 07:32 PM IST
सार

साई ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त दिवंगत मुक्केबाज डिंको सिंह के परिवार को एकमुश्त अनुदान के तौर पर छह लाख 87 हजार रुपये देने का फैसला भी किया गया।

विज्ञापन
SAI Gave Promotion to Olympic and Paralympic stars athletes; also gave Grant Of Rs 6.87 To The Family Of Former Boxer Dingko Singh, Sports Minister Anurag Thakur Congratulated On Twitter
सविता पूनिया और रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, गोलकीपर सविता पूनिया, पैरालंपिक पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू और शरद कुमार को टोक्यो खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने समय से पहले पदोन्नति देने का फैसला किया है। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम के कोच पीयूष दुबे को भी पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा साई ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त दिवंगत मुक्केबाज डिंको सिंह के परिवार को एकमुश्त अनुदान के तौर पर छह लाख 87 हजार रुपये देने का फैसला भी किया गया। डिंको का 42 वर्ष की उम्र में इस साल जून में लीवर के कैंसर के कारण निधन हो गया था। 
विज्ञापन


महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता को सहायक कोच से कोच बनाने का फैसला किया गया है। रानी रामपाल और दुबे को सीनियर कोच बनाया गया है। रानी और सविता ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला टीम की सदस्य थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालंपिक में लगातार दूसरी बार ऊंची कूद में मेडल जीतने वाले मरियप्पन को सीनियर कोच से मुख्य कोच बना दिया गया है। वहीं सहायक कोच रहे शरद को कोच बना दिया गया। 


खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट में लिखा- टोक्यो ओलंपियनों और पैरालंपियनों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए साई की नियामक ईकाई की 55वीं बैठक में साई कोच रानी रामपाल, सविता, मरियप्पन थंगावेलू, शरद कुमार और पीयूष दुबे को पदोन्नति देने का फैसला लिया गया है। ये इसके हकदार हैं और इन्हें बहुत-बहुत बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed