{"_id":"64272079a0822e41a40e7d12","slug":"sai-felicitated-their-meritorious-players-and-coaches-for-the-year-gave-them-sai-institutional-awards-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAI: महिला मुक्केबाजी टीम के चीफ कोच समेत 16 को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का पुरस्कार, खेल मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
SAI: महिला मुक्केबाजी टीम के चीफ कोच समेत 16 को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का पुरस्कार, खेल मंत्री ने किया सम्मानित
Fri, 31 Mar 2023 11:33 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:33 PM IST
सार
खेल मंत्री ने पद्म श्री बने और पूर्व साई कोच गुरचरण सिंह, रानी रामपाल, दिग्गज एथलीट रहे कैप्टन श्रीराम सिंह, ऊंची कूद में पैरालंपिक का स्वर्ण जीतने वाले टी मरियप्पन, 1998 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दिवंगत डिंको सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
भास्कर भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्थापना दिवस पर 16 प्रशिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का पुरस्कार दिया। यही नहीं खेल मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, क्रिकेट कोच गुरचरण सिंह समेत पांच पद्म श्री प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। विश्व महिला मुक्केबाजी में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के चीफ कोच भास्कर भट्ट समेत 16 प्रशिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक चुने जाने के लिए 50 हजार रुपये का कैश अवार्ड मिला।
स्थापना दिवस पर प्रशिक्षकों के सम्मान में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। खेल मंत्री ने पद्म श्री बने और पूर्व साई कोच गुरचरण सिंह, रानी रामपाल, दिग्गज एथलीट रहे कैप्टन श्रीराम सिंह, ऊंची कूद में पैरालंपिक का स्वर्ण जीतने वाले टी मरियप्पन, 1998 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दिवंगत डिंको सिंह को सम्मानित किया। डिंको केलिए उनकी पत्नी बबई देवी ने अवार्ड लिया।
विक्रम चोपड़ा, हरसेन दो वर्ष के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ कोच
वर्ष 2020-21 के लिए हॉकी टीम के हाई परफॉरमेंस मैनेजर पीयूष कुमार दुबे, पैराएथलेटिक कोच सुनील तंवर, गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में बैडमिंटन कोच केएस हरसेन, शूटिंग कोच दीपक कुमार दुबे, शॉटगन शूटिंग कोच विक्रम चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ कोच का अवार्ड मिला। 2021-22 केलिए मुक्केबाजी कोच भास्कर भट्ट, तीरंदाजी कोच रामअवधेश, तलवारबाजी कोच तुकाराम मेहात्रा, जूडो कोच अमित विज, बैडमिंटन कोच केएस हरसेन, वूशु कोच नागेश और रत्नेश सिंह ठाकुर, जिम्नास्टिक कोच विशाल दीप, शूटिंग कोच विक्रम चोपड़ा, एथलेटिक्स कोच गुरमीत सिंह और पैरा पावरलिफ्टिंग कोच राजेंदर सिंह रहेलू को सर्वश्रेष्ठ कोच का अवार्ड मिला।