नाबालिग एथलीट का यौन उत्पीड़न करता था अधेड़ कोच
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग एथलीट के यौन उत्पीड़न में कोच पकड़ में आया है। पुलिस ने साई के एक 45 वर्षीय कोच सुसांत राय को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि इस अधेड़ कोच पर साई की एक नाबालिग ट्रेनी एथलीट का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि प्रथम साक्ष्या सबूत आरोपी के खिलाफ पाए गए हैं।
कोच ने पुलिस को यह कहा
कटक पुलिस ने साई के आरोपी कोच सुसांत राय पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
एक दिन पहले पुलिस ने कहा था कि कोच ने यौन उत्पीड़न से इनकार किया है लेकिन कबूला है कि उसने गलती करने पर दो बार उसे थप्पड़ जरूर मारा था।