फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sachin Yadav broke the National Games record winning the gold in men's javelin event surpass Rajinder Singh

National Games: भाला फेंक में सचिन ने राष्ट्रीय खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, राजिंदर को पीछे छोड़ा

Wed, 12 Feb 2025 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Feb 2025 07:59 PM IST
सार

सचिन ने राजिंदर सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2015 में 82.23 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। सचिन का 84.39 मीटर अब नीरज चोपड़ा चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद किसी भारतीय के करियर का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

विज्ञापन
Sachin Yadav broke the National Games record winning the gold in men's javelin event surpass Rajinder Singh
सचिन यादव - फोटो : Instagram

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भाला फेंक एथलीट सचिन यादव ने देहरादून में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और इन खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पीला तमगा अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा और किशोर जेना जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सचिन ने अपने पांचवें और अंतिम प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।  
विज्ञापन

किसी भारतीय भाला फेंक एथलीट का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो 
सचिन ने राजिंदर सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2015 में 82.23 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। सचिन का 84.39 मीटर अब नीरज चोपड़ा चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद किसी भारतीय के करियर का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। भाला फेंक का रजत और कांस्य भी उत्तर प्रदेश के नाम रहा। रोहित यादव ने 80.47 मीटर के साथ दूसरा, जबकि विकास शर्मा ने 79.33 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा-बेरवाल ने भी बनाए नए रिकॉर्ड
सचिन के अलावा हरियाणा की 18 साल की ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह और हिमाचल प्रदेश के लंबी दूरी के धावक सावन बेरवाल ने भी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन राष्ट्रीय खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा के फतेहाबाद की बेटी पूजा ने 1.84 मीटर के प्रयास से 2023 सत्र में जीते महिलाओं की ऊंची कूद के स्वर्ण पदक को बरकरार रखा। उन्होंने 2022 में पश्चिम बंगाल की स्वप्ना बर्मन के 1.83 मीटर के राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। पूजा का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.85 मीटर है जो राष्ट्रीय अंडर-20 रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

बेरवाल ने 13 मिनट 45.93 सेकेंड के साथ पुरुष 5000 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सेना के जी लक्ष्मणन के 2015 में बनाए 13 मिनट 50.05 सेकेंड के राष्ट्रीय खेलों के पिछड़ने रिकॉर्ड को बेहतर किया। यह बेरवाल का मौजूदा खेलों में दूसरा स्वर्ण और दूसरा राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड है। उन्होंने शनिवार को पुरुष 10 हजार मीटर स्पर्धा भी 28 मिनट 49.93 सेकेंड के राष्ट्रीय खेलो के रिकॉर्ड समय के साथ जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed