सचिन से पूछा पूरा नाम तो फैंस ने निकाला गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रशंसकों में ‘क्रिकेट के भगवान’ से मशहूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आमतौर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नहीं देखे जाते हैं। लेकिन शुक्रवार को तेंदुलकर के साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर व्यक्त कर दी। फिर क्या था। सचिन के चाहने वाले फैंस भी भड़क गए और एयरवेज को भला-बुरा कहने लगे।
दरअसल, मामला यह था कि ब्रिटिश एयरवेज ने इस स्टार क्रिकेट खिलाड़ी के परिवारवालों को सीट नहीं दी, उनके सामान पर अन्य स्थान के लिए गलत टैग लगाया और बाद में रनों के इस शंहशाह का पूरा नाम भी पूछ डाला। फिर क्या था। सचिन ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर दिया। यह ड्रामा तब शुरू हुआ जब अमेरिका में ऑल स्टार्स टी-20 क्रिकेट सीरीज में खेल रहे तेंदुलकर ने ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में परिवार का ट्विटर पर जिक्र किया।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, गुस्सा, निराश और हताश हूं। ब्रिटिश एयरवेज की खराब सेवा, परिजनों के वेटिंग टिकट सीट होने के बावजूद कंफर्म नहीं किए गए। उन्होंने आगे लिखा, और ब्रिटिश एयरवेज ने सामान पर गलत स्थान का टैग लगाया और उनका रवैया लापरवाही वाला रहा।
तेंदुलकर के ट्वीट के तुरंत बाद ब्रिटिश एयरवेज ने जवाब दिया, हमें यह सुनकर खेद है सचिन। क्या आप हमें अपने सामान के संदर्भ, अपना पूरा नाम और पता भेज सकते हैं ताकि हम इस पर गौर कर सकें। इस ट्वीट के बाद मास्टर ब्लास्टर के चाहने वालों का धैर्य जवाब दे गया और वे किसी भी तरह से एयरलाइंस को छोड़ने के मूड में नहीं दिखे।
पढ़ें, फैंस की प्रतिक्रिया, नेता भी हैं शामिल
सचिन और ब्रिटिश एयरवेज के बीच का मामला निरंतर तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सचिन के फैंस भी सोशल मीडिया में कूद गए हैं। इसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने भी ट्वीट किया है। और ब्रिटिश एयरवेज को संदेश दिया कि कुरियर कंपनी को सिर्फ सचिन ही बता दीजिए। बाकी की जरुरत नहीं।
वहीं, एक फैंस ने कंपनी को लिखा है कि भूल गए ये वहीं सचिन है जिसने पहली टेस्ट सेंचुरी इंग्लैंड में ही लगाई थी।
When you ask for Sachin Tendulkar's full name, prepare to face the wrath of a nation... https://t.co/jVmuJaRLBt pic.twitter.com/Gr7ApHoWqZ
— BBC Sport (@BBCSport) November 13, 2015
Sachin Tendulkar's 1st Century - The Little Master hits his first test ton against England #RewindTo1990 pic.twitter.com/isGASYJCjY
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 13, 2015
Dear @British_Airways try Sachin Ramesh Tendulkar, India. I'm sure this is enough for the postal service/courier company here. @sachin_rt
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 13, 2015
शारापोवा भी आई थी निशाने पर
पिछले वर्ष रूस की महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के यह कहने के बाद कि वे सचिन तेंदुलकर को नहीं जानती हैं, इस पर सचिन के प्रशंसक भड़क गए थे और उन्होंने शारापोवा को निशाने पर ले लिया था। तब सोशल मीडिया पर 'मारिया शारापोवा कौन है' हैशटैग ट्रेंड करने लगा था।
ब्रिटिश एयरवेज ने जताया खेद
तेंदुलकर के ट्वीट के तुरंत बाद ब्रिटिश एयरवेज ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए मदद का भरोसा दिया और कहा, हमें यह सुनकर खेद है सचिन। क्या आप हमें अपने सामान के संदर्भ में, अपना पूरा नाम और पता भेज सकते हैं ताकि हम इस पर गौर कर सकें।