बेटी को लेकर चल रही चर्चाओं पर बोले सचिन
हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शाहिद कपूर के साथ फिल्म में डेब्यू की बात सामने आई थी। मामलों ने काफी जोर भी पकड़ा। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है।
आज सचिन ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल साइट ट्विटर में सचिन काफी खफा नजर आए। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस पूरे मामले को झूठा और बकवास करार दिया।
सचिन ने ट्वीट किया कि, "उनकी बेटी सारा अपना ध्यान सिर्फ पढ़ाई में लगा रही है। सारा की फिल्मों में आने की सभी बातें बेबुनियाद और बकवास है।"
आइए आपको बताते हैं कि क्या था पूरा मामला......
सचिन की बेटी सारा की बॉलीवुड में आने की थी अफवाह
दरअसल, कुछ दिन पहले यह चर्चाएं जोर पकड़ी थी कि सचिन की 18 वर्षीय बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री लेने वाली है और उनके साथ फिल्म में उनके अपोजिट रोल में और कोई नहीं बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो शाहिद कपूर होंगे।
साथ में यह बात भी उजागर हुई थी कि सारा इन दिनों सारा अपनी मां अजंलि और पिता सचिन के साथ अक्सर कोई न कोई इवेंट में शामिल होने जाती है। जिससे उनकी फिल्मों में इंट्री करने की अफवाह सामने आई। लेकिन सचिन ने फिलहाल इस मामले में ट्वीट कर इन अफवाहों पर रोक लगा दी है।
My daughter Sara is enjoying her academic pursuits. Annoyed at all the baseless speculation about her joining films.
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 27-अप्रैल-2015