फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Russian and belarus players will not be allowed to participate in ISSF Championship

Russia Ukraine War: अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में नहीं शामिल हो सकेंगे रूस और बेलारूस के खिलाड़ी

Wed, 02 Mar 2022 11:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुनिच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुनिच Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 11:44 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फैसले को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय शूटिंग फेडेरेशन ने भी रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया है। दोनों देशों के खिलाड़ी किसी भी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। 
 

विज्ञापन
Russian and belarus players will not be allowed to participate in ISSF Championship
आईएसएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर आईएसएसएफ चैंपियनशिप में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सभी खेल संस्थाएं रूस और रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी रूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद आईएसएसएफ ने भी रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग फेडेरेशन ने यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के विरोध में यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय शूटिंग फेडेरेशन ने अपने बयान में कहा "अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के विशेष बोर्ड के फैसले और ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद अंतरराष्ट्रीय शूटिंग फेडेरशन ने तय किया है कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को आईएसएसएफ चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश एक मार्च को दिया गया है और आगामी आदेश तक मान्य रहेगा।"
विज्ञापन


लगातार रूस पर लग रहे प्रतिबंध
यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कई खेल संस्थाओं ने रूस पर पाबंदियां लगाई हैं। रूस में होने वाले कई आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। रसियन ग्रांड प्री रद्द कर दी गई है। चैंपियंस लीग का फाइनल भी रूस में नहीं होगा। अब इसका आयोजन पेरिस में होगा। यूएफा और फीफा ने भी रूस को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से बैन कर दिया है। आगामी आदेश तक रूस किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग नहीं ले सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश में यूक्रेन में रूसी सेना की कार्रवाई में बाधा डालता है तो उसे ऐसे परिणाम भुगने पड़ेंगे, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। 


पुतिन के खिलाफ लिया गया एक्शन
विश्व ताइक्वांडो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ब्लैक बेल्ट की मानद उपाधि भी छीन ली है। इसके साथ ही ताइक्वांडो से जुड़ी शीर्ष संस्था ने यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले का विरोध किया है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने पुतिन को मानद अध्यक्ष पद से हटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed