{"_id":"621a6ef1ee6ff472ef68dfd7","slug":"russia-ukraine-war-cristiano-ronaldo-said-we-do-not-want-war-we-have-to-give-a-better-world-to-our-children-appeals-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: क्रिस्टियानो रोनाल्डो बोले- युद्ध नहीं चाहिए, हमें अपने बच्चों को बेहतर दुनिया देनी है, शांति की अपील की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Russia-Ukraine War: क्रिस्टियानो रोनाल्डो बोले- युद्ध नहीं चाहिए, हमें अपने बच्चों को बेहतर दुनिया देनी है, शांति की अपील की
Sat, 26 Feb 2022 11:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:48 PM IST
सार
37 वर्षीय फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा हमें अपने बच्चों को बेहतर दुनिया देने की जरूरत है। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 407 मिलियन फॉलोअर हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिगेज (बाएं), काइली जेनर (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर शांति की अपील करने वालों में पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं।
यूक्रेन के गोलकीपर आंद्रेई है दोस्त
37 वर्षीय फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा हमें अपने बच्चों को बेहतर दुनिया देने की जरूरत है। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 407 मिलियन फॉलोअर हैं। पांच बार के विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (बेलन डि ओर पुरस्कार विजेता) यूक्रेन के गोलकीपर आंद्रेई लुनिन के साथ उस समय खेल चुके हैं जब वह रियल मैड्रिड में थे। उसके बाद रोनाल्डो जुवेंटस क्लब में शामिल हो गए थे। आंद्रेई से उनकी अच्छी मित्रता रही है।
रूस की कार्रवाई अनुचित अकारण: वॉर्न
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने रूस की यूक्रेन पर कार्रवाई को पूरी तरह अकारण और अनुचित बताया है। वॉर्न ने ट्वीट किया, पूरी दुनिया युक्रेन के लोगों के साथ है क्योंकि वह रूसी सैन्य बलों द्वारा अकारण और अनुचित हमलों को शिकार हुए हैं। तस्वीरें भयावह हैं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। मेरे यूक्रेनी साथी आंद्रे श्वेचेंको को ढेर सारा प्यार।
विज्ञापन
शांति-इंसानियत का कायम रहना जरूरी: बुबका
पोल वॉल्ट के दिग्गज खिलाड़ी यूक्रेन के सर्जेई बुबका ने रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की कदम की सराहना की है। आईओसी ने यूक्रेन के प्रति समर्थन जताया है और उसकी राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को सहयोग के लिए संपर्क किया है।
1988 के ओलंपिक चैंपियन 58 साल के बुबका ने विश्व खिताब सोवियत संघ के लिए जीते हैं। अब वह आईओसी के सदस्य होने के अलावा विश्व एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष और यूक्रेन की ओलंपिक समिति के प्रमुख हैं। बुबका ने कहा कि समर्थन और सहयोग के संदेशों के लिए आईओसी और दुनिया भर का शुक्रिया। आईओसी के इस रुख का यूक्रेन आभारी रहेगा। जंग रुकनी चाहिए, शांति और इंसानियत को कायम रहना चाहिए।
रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण 28 मई को होने वाले चैंपियंस लीग फाइनल से लेकर एफ-1रेस और कई स्पर्धांए या तो रद्द हो गई हैं या उन्हें स्थानातंरित किए जाने की तैयारियां चल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी इन हालात में रूस और बेलारूस में खेल स्पर्धाओं के पक्ष में नहीं है। यूरोपियन ओलंपिक समिति भी आईओसी के साथ है।

View this post on Instagram