{"_id":"625823f3a1414d6fd151b12c","slug":"roger-federer-anne-hathaway-share-electric-chemistry-in-new-advertisement-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टेनिस स्टार रोजर फेडरर और एक्ट्रेस एनी हैथवे के बीच देखने को मिली शानदार 'केमेस्ट्री', देखें वीडियो","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
VIDEO: टेनिस स्टार रोजर फेडरर और एक्ट्रेस एनी हैथवे के बीच देखने को मिली शानदार 'केमेस्ट्री', देखें वीडियो
Thu, 14 Apr 2022 07:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Apr 2022 07:09 PM IST
सार
इस एड के जरिये स्विट्जरलैंड को एक देश के रूप में लोकप्रिय बनाने का एक प्रयास किया गया है। वहीं, फेडरर और हैथवे ने अपने दर्शकों को कुछ शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से प्रभावित किया।
विज्ञापन
एनी हैथवे और रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस के भगवान कहे जाने वाले रोजर फेडरर इन दिनों मैदान से दूर हैं। 2020 में घुटने की सर्जरी के बाद से वह मैदान में कम ही नजर आए हैं। हालांकि, एडवर्टाइजमेंट की दुनिया में उनके जैसा कोई नहीं है। हाल ही में वे एक एडवर्टाइजमेंट कैंपेन में नजर आए। इसमें उनके साथ ऑस्कर विनर एक्ट्रेस एनी हैथवे भी नजर आईं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
एनी हैथवे और रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एड के जरिये स्विट्जरलैंड को एक देश के रूप में लोकप्रिय बनाने का एक प्रयास किया गया है। वहीं, फेडरर और हैथवे ने अपने दर्शकों को कुछ शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से प्रभावित किया। इस एड को देखकर फैन्स हैरान भी रह गए। इस एड कैंपेन में दोनों को विज्ञापन की समीक्षा करने के लिए रखा गया। हालांकि, दोनों एड देखकर निराश हुए, क्योंकि ज्यादातर हिस्सों से उन्हें एडिट कर दिया गया था।
अपनी उपस्थिति को लेकर जब दोनों निराश थे, तभी डायरेक्टर कहते हैं कि आपकी केमिस्ट्री इलेक्ट्रिक (चौंका देने वाली) है। फेडरर ने इस एड से जुड़े दो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- कोई भी स्विट्जरलैंड के ग्रैंड टूर को हरा नहीं सकता। न ही मैं और न एनी हैथवे। इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने बिहाइंड द सीन्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- काम करके मजा आया।
अपनी उपस्थिति को लेकर जब दोनों निराश थे, तभी डायरेक्टर कहते हैं कि आपकी केमिस्ट्री इलेक्ट्रिक (चौंका देने वाली) है। फेडरर ने इस एड से जुड़े दो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- कोई भी स्विट्जरलैंड के ग्रैंड टूर को हरा नहीं सकता। न ही मैं और न एनी हैथवे। इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने बिहाइंड द सीन्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- काम करके मजा आया।
View this post on Instagram
एनी हैथवे और रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर इस साल अगस्त में 41 साल के हो जाएंगे। वह पिछले कुछ सालों से लगातार चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि रिहैब में काफी मजा आ रहा है। उन्होंने अपना पिछला टूर्नामेंट पिछले साल जुलाई में खेला था। तब उन्हें विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में पोल हुबर्ट हुरकाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ओलंपिक से भी अपना नाम वापस ले लिया था।
20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर पिछले कुछ सालों से चोट से जूझ रहे हैं और उन्होंने अपने पैर की तीन बार सर्जरी भी कराई थी। 40 साल के फेडरर का 2020 के फरवरी और मार्च में दो बार आर्थरोस्कोपिक सर्जरी हुआ था। उसके बाद से फेडरर ने पिछले दो साल में सिर्फ पांच टूर्नामेंट खेले हैं। यह सभी टूर्नामेंट उन्होंने पिछले साल खेले।