रॉबिन उथप्पा बोले, मैं दूसरे दर्जे का क्रिकेटर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे दौर पर शानदार जीत का परचम लहराने वाली टीम इंडिया के विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि उनको भी टीम इंडिया में खेलने का हक है।
उन्होंने कहा कि इस वक्त 25 क्रिकेटर ऐसे हैं जो टीम इंडिया के लिए खेलने के हकदार है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि टीम में 15 से ज्यादा क्रिकेटरों को जगह नहीं मिल पाती है। इस कारण ऐसे प्रतिभावान क्रिकेटर टीम में शामिल होने से चूक जाते है।
उथप्पा ने आगे कहा कि ऐसा नहीं कि जो क्रिकेटर टॉप 15 में सेलेक्ट नहीं हुए उनमें कोई कमी है, वे भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का पूरा दम रखते है और शानदार प्रदर्शन कर सकते है। पर जो मौको को भुना दे वह टीम में जगह पा सकता है।
उथप्पा बोले, हमे दूसरे दर्जे का क्रिकेटर कहना गलत
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने कहा, " ऐसे क्रिकेटर जो टॉप-15 में जगह पाने में सफल नहीं हो पाते, उन्हें दूसरे दर्जे का क्रिकेटर कहना गलत है। अगले 10 से 15 साल तक हमारे लिए क्रिकेट की परिस्थितियां अनुकूल है।"
उल्लेखनीय है कि जिम्बाब्वे में वनडे मुकाबलों में फ्लॉप रहे रॉबिन उथप्पा ने पहले टी-20 मुकाबले में 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने कहा कि देश के लिए उनके लिए गर्व की बात है।