{"_id":"615715098ebc3e6247461c80","slug":"robbry-in-lionel-messi-room-thieves-steal-jewelry-and-cash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लियोनेल मेसी के घर चोरी: कमरे की छत तोड़कर घुसे चोर, लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
लियोनेल मेसी के घर चोरी: कमरे की छत तोड़कर घुसे चोर, लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी की
Fri, 01 Oct 2021 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:36 PM IST
सार
पेरिस में मेसी के कमरे से चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नगदी चुराई है। ये चोर उनके कमरे की छत तोड़कर अंदर घुसे थे। स्थानीय पुलिस और होटल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेसी के कमरे से लाखों की चोरी हुई है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कमरे से लाखों रुपये की चोरी हुई है। वारदात के समय मेसी अपने क्लब पीएसजी के लिए चैंपियंस लीग खेल रहे थे। उनकी पत्नी और उनके तीनों बच्चे भी उनके साथ पेरिस में ही थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार चोर होटल में उनके कमरे की छत तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर करीबन 30 लाख रुपये के गहने और कमरे में पड़ा कैश अपने साथ ले गए। जिस होटल से मेसी का सामान चोरी हुआ है, वहां उन्होंने 4 कमरे ले रखे हैं और चारों कमरों का रोज का किराया लगभग 17 लाख रुपये है।
मेसी के कमरे के ऊपर वाले फ्लोर में किसी कमरे की बालकनी खुली हुई थी। यहीं से चोर होटल के अंदर घुसे और मेसी के कमरे की छत तोड़कर उनका सामान चोरी किया। मेसी के कमरे से चोरी हुए गहनों की कीमत 29.64 लाख और नगदी की कीमत 11.11 लाख रुपये हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय और अमीर खिलाड़ियो में से एक मेसी कुछ समय पहले ही अपने पुराने क्लब बार्सिलोना को छोड़कर पीएसजी क्लब में शामिल हुए हैं, और अभी तक वो अपने खुद के घर में शिफ्ट नहीं हुए हैं।

मामले की जांच कर रही है पुलिस
होटल औरक पुलिस की तरफ से कहा गया है कि मामले की जांच हो रही है। इस होटल में मेसी और उनके परिवार के आने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई थी। जब वो मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ अपनी टीम को जिताकर लौटे थे, तब क्रैश बैरियर भी लगाए गए थे। खबरों के अनुसार मेसी ने एक घर के लिए लीज भी साइन की है और जल्द ही पूरे परिवार के साथ उसमें शिफ्ट होने वाले हैं।