फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Rifle shooters arjun babuta and tilottama sen won silver in Asian Championship also achieved Olympic quota

Shooting: राइफल निशानेबाज अर्जुन और तिलोत्तमा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत, ओलंपिक कोटा भी हासिल किया

Fri, 27 Oct 2023 07:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 27 Oct 2023 07:46 PM IST
सार

बाबुता ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भारत के नौवें निशानेबाज बन गए। महिला और पुरुष वर्ग में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले वह छठे राइफल निशानेबाज बन गए।

विज्ञापन
Rifle shooters arjun babuta and tilottama sen won silver in Asian Championship also achieved Olympic quota
अर्जुन बाबुता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता और तिलोत्तमा सेन ने कोरिया के चांगवोन में चल रही एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों और महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शुक्रवार को रजत पदक जीता। दोनों ने इस जीत के साथ पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया। 24 वर्ष के बाबुता, दिव्यांश सिंह पंवार और ह्रदय हजारिका ने 1892.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


बाबुता ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भारत के नौवें निशानेबाज बन गए। महिला और पुरुष वर्ग में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले वह छठे राइफल निशानेबाज बन गए। 15 वर्ष की तिलोत्तमा ने महिलाओं के फाइनल में 252. 3 अंक बनाकर भारत के लिए दसवां कोटा हासिल किया। वह स्वर्ण पदक से मामूली अंतर से चूक गईं। कोरिया की युंजी क्वोन ने 252.4 अंक के साथ स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


भारत की ही रमिता को कांस्य पदक मिला। भारतीय निशानेबाजों ने राइफल में सात कोटा स्थान, शॉटगन में दो और पिस्टल में एक कोटा हासिल किया है। दस मीटर एयर राइफल में इससे पहले रूद्रांक्ष पाटिल ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। एक स्पर्धा में एक देश को अधिकतम दो कोटा स्थान मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed