फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Rani Rampal sought answers from foreign coach after being dropped from team said I was not treated properly

Hockey: रानी रामपाल ने टीम से बाहर होने पर विदेशी कोच से मांगा जवाब, कहा- मेरे साथ सही बर्ताव नहीं हुआ

Thu, 10 Aug 2023 10:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Aug 2023 10:40 PM IST
सार

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने रानी के आरोपों पर कहा कि वह रानी से सहानुभूति रखते हैं, लेकिन चयन के मामलों में वह हस्तक्षेप नहीं करते हैं। हमने रानी के टीम से बाहर होने के बारे में चयनकर्ताओं और राष्ट्रीय कोच से बात की।

विज्ञापन
Rani Rampal sought answers from foreign coach after being dropped from team said I was not treated properly
रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने विदेशी कोच यानिके शॉपमेन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है। भारतीय अंडर-17 महिला टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने के बाद रानी ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के बाद उनके साथ सही बर्ताव नहीं किया गया। वह राष्ट्रीय टीम से क्यों बाहर की गई हैं, इसका जवाब शॉपमेन से मांगा जाना चाहिए। 28 वर्षीय रानी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उनमें अभी भारतीय टीम में वापसी करने का माद्दा है।
विज्ञापन


रानी ने कहा कि ओलंपिक के बाद उनकी सर्जरी हुई। इसके बाद उन्होंने गुजरात राष्ट्रीय खेल में हरियाणा की कप्तानी की और 18 गोल किए। बावजूद इसके उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी गई। उनके साथ सही नहीं किया गया। इसका जवाब केवल विदेशी कोच ही दे सकती हैं। इतना सब होने के बावजूद वह टूटी नहीं हैं। अगर ऐसा होता तो वह टोक्यो ओलंपिक के बाद ही संन्यास की घोषणा कर देतीं।
विज्ञापन


चयन में हस्तक्षेप नहीं करते: टिर्की
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने रानी के आरोपों पर कहा कि वह रानी से सहानुभूति रखते हैं, लेकिन चयन के मामलों में वह हस्तक्षेप नहीं करते हैं। हमने रानी के टीम से बाहर होने के बारे में चयनकर्ताओं और राष्ट्रीय कोच से बात की। हमनें रानी से भी इस बारे में बात की, लेकिन हम चयन में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। यह अधिकार चयनकर्ताओं और कोच का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 टीम के कोच बनें सरदार, रानी
हॉकी इंडिया ने पुरुष और महिलाओं की अंडर-17 टीम तैयार करने की घोषणा की। दिलीप टिर्की ने पुरुष अंडर-17 टीम का प्रशिक्षक पूर्व कप्तान सरदार सिंह और महिला टीम का प्रशिक्षक रानी रामपाल को नियुक्त किया है। इन दोनों टीमों के 45 से 50 दिन के शिविर 21 अगस्त से राउरकेला के बिरसामुंड स्टेडियम में लगाए जाएंगे। इसके बाद नीदरलैंड और बेल्जियम में इन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed