{"_id":"62f610182fdcc74961149979","slug":"rajnath-singh-air-chief-marshal-vr-chaudhari-felicitated-sportsperson-from-3-armed-forces-participated-in-cwg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने वाले सेना के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, VIDEO","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने वाले सेना के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, VIDEO
Fri, 12 Aug 2022 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:04 PM IST
सार
तस्वीर में राजनाथ सिंह के साथ वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी और विकास ठाकुर, लवप्रीत सिंह, ट्रिपल जंपर एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर, पहलवान नवीन, दीपक पूनिया, 10 हजार रेस वॉक में कांस्य जीतने वाले संदीप कुमार समेत कई एथलीट्स नजर आए।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय एथलीट्स ने कुल 61 पदक जीते। भारत की ओर से इस बार 215 एथलीट्स कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने बर्मिंघम पहुंचे थे। अब सारे एथलीट्स देश लौट चुके हैं। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले तीनों सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीर में राजनाथ सिंह के साथ वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी और विकास ठाकुर, लवप्रीत सिंह, ट्रिपल जंपर एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर, पहलवान नवीन, दीपक पूनिया, 10 हजार रेस वॉक में कांस्य जीतने वाले संदीप कुमार समेत कई एथलीट्स नजर आए। इस मौके पर राजनाथ ने सभी एथलीट्स के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
#WATCH Defence Minister Rajnath Singh interacts with sportspersons from the three Armed Forces who participated in the Commonwealth Games, 2022 pic.twitter.com/C3z3x9frEz
— ANI (@ANI) August 12, 2022
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई को हुई थी। 11 दिनों में हजारों एथलीट्स के शानदार परफॉर्मेंस और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आठ अगस्त को इसका समापन हुआ। 2026 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे। समापन समारोह में भारत के अचंता शरत कमल और निकहत जरीन ध्वजवाहक रहे।
भारत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।