{"_id":"6155a2be8ebc3e0dee3c0076","slug":"railway-minister-ashwini-vaishnaw-felicitates-railway-sportspersons-participated-in-tokyo-olympic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympic: पदक जीतने वाले रेलवे के खिलाड़ियों का सम्मान, रेल मंत्री बोले- और बेहतर होंगी सुविधाएं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tokyo Olympic: पदक जीतने वाले रेलवे के खिलाड़ियों का सम्मान, रेल मंत्री बोले- और बेहतर होंगी सुविधाएं
Thu, 30 Sep 2021 05:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:12 PM IST
सार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टोक्यो ओलंपिक में शामिल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए रेलवे अपनी सुविधाओं का विस्तार करेगा और खिलाड़ियों की जरूरत के अनुसार से उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया
- फोटो : Social Media
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले रेलवे के खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में मीराबाई चानू से लेकर रवि कुमार जैसे कई खिलाड़ियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लिया था और देश के लिए पदक जीते हैं। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि कई छोटी जगहो में भी रेलवे खेल को बढ़ावा देने के लिए रेलवे बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराता है। भविष्य में इसे और बेहतर किया जाएगा। खिलाड़ियों की जरूरत के हिसाब से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में बदलाव किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों के करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बनाए जाएं।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में रेलवे के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
साल 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक 2020 में रेलवे के खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीते हैं। इसकी शुरुआत वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने की थी। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था। इसके बाद पहलवान पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीता था। रेलवे ने दिल्ली में इन सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया है। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अब खिलाड़ियों की जरूरत के हिसाब से उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उनके अनुसार सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में भी बदलाव किया जाएगा।
टोक्यो ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ कुल सात पदक देश की झोली में डाले थे। इनमें से दो रजत और एक कांस्य पदक रेलवे के खिलाड़ियों ने जीते थे। गुरुवार के दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन खिलाड़ियों को इसी बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम दिया है।