{"_id":"66dc28a7345b36651707f54b","slug":"rahul-dravid-held-a-meeting-with-the-rajasthan-royals-management-on-his-first-day-at-the-office-as-head-coach-2024-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने रणनीति पर चर्चा शुरू की, राजस्थान रॉयल्स के अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IPL: कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने रणनीति पर चर्चा शुरू की, राजस्थान रॉयल्स के अधिकारियों के साथ की बैठक
Sat, 07 Sep 2024 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:49 PM IST
सार
द्रविड़ को शुक्रवार को राजस्थान टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। द्रविड़ ने हालांकि अपना काम शुरू कर दिया है और वह राजस्थान के टीम प्रबंधन के साथ चर्चा करते दिखे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बने राहुल द्रविड़
- फोटो : @rajasthanroyals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पद पर नियुक्ति होने के बाद से ही आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी को देखते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। द्रविड़ को शुक्रवार को राजस्थान टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। द्रविड़ ने हालांकि अपना काम शुरू कर दिया है और वह राजस्थान के टीम प्रबंधन के साथ चर्चा करते दिखे हैं।
विज्ञापन
द्रविड़ ने टीम के सीईओ जैक लश मैक्रम और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें द्रविड़ मीटिंग रूम में घुसते हुए कह रहे हैं, 'हैलो तो यहीं पर आईपीएल जीता जाता है।' इसके बाद वह अन्य लोगों के साथ चर्चा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Right into the thick of things from Day 1! 👊 pic.twitter.com/J3KSxkhnBI
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 7, 2024
आगामी चुनौतियों के लिए तैयार हैं द्रविड़
द्रविड़ ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खुशी जताई। उन्होंने कहा- विश्व कप के बाद, मुझे लगता है कि मेरे लिए एक और चुनौती लेने का यह आदर्श समय है और रॉयल्स ऐसा करने के लिए बिल्कुल सही जगह है। द्रविड़ की नियुक्ति के बाद फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया था, पूर्व रॉयल्स कप्तान और कोच ने 2011 से 2015 तक फ्रेंचाइजी के साथ पांच सत्र बिताए और अब वह टीम के साथ काम करना शुरू कर देंगे। फ्रेंचाइजी की समग्र क्रिकेट रणनीति को लागू करने के लिए रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ काम करेंगे।

राजस्थान खिताबी सूखा खत्म करने को बेताब
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 के बाद अब तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। राजस्थान 2022 सीजन की उपविजेता रही थी। राजस्थान की टीम आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे क्वालिफायर-2 में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। राजस्थान की टीम खिताबी सूखा खत्म करने के लिए बेताब है और उसे उम्मीद है कि द्रविड़ की अगुआई में वह ऐसा करने में सफल होगा। द्रविड़ के कार्यकाल में ही भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारत की खिताबी जीत के बाद द्रविड़ ने भारत टीम का कोच पद छोड़ दिया था।