फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   rahi sarnobat clinches gold in issf world cup

सरनोबत ने नए विश्व रिकॉर्ड से जीता स्वर्ण

Fri, 05 Apr 2013 06:16 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Fri, 05 Apr 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
rahi sarnobat clinches gold in issf world cup

राही सरनोबत ने कोरिया के चांगवान में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की 25 मी पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्थानीय निशानेबाज केयोंगे किम को 8.6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


इससे वह विश्व कप में नए नियमों से सोने का तमगा जीतने वाली पहली भारतीय पिस्टल निशानेबाज भी बन गई। राही इससे उन राइफल निशानेबाजों के इलीट क्लब में शामिल हो गई, जिन्होंने भारत के लिए आईएसएसएफ  विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन


इनमें अंजलि भागवत, गगन नारंग, संजीव राजपूत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रंजन सोढी और मानवजीत सिंह संधू शामिल हैं। राही ने अमेरिका में 2011 आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भारतीय निशानेबाज ने 584 के कुल स्कोर से चौथे स्थान से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद वह 15 अंक से दूसरी सर्वश्रेष्ठ सेमीफाइनललिस्ट के तौर पर फाइनल में पहुंची। किम पांच सीरीज में 16 अंक हासिल कर पहली सेमीफाइनललिस्ट थीं।

अन्य भारतीयों के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदकधारी अनीसा सैयद 572 के स्कोर से 21वें स्थान जबकि राष्ट्रीय चैंपियन सुषमा सिंह 570 के स्कोर से 26वें स्थान पर रहीं।

वहीं 10मी एयर राइफल स्पर्धा में तीन भारतीय दावेदारों में से कोई भी फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी। राष्ट्रीय चैंपियन अपूर्वी चंदेला 407.8 के कुल स्कोर से 30वें स्थान पर रहीं। पूजा घाटकर ने 410.3 और एलिजाबेथ सुजान कोशी ने 409.4 का कुल स्कोर बनाया, जिससे वह 25वें स्थान पर रहीं।

क्या हैं नियम
टूर्नामेंट के नए नियमों के मुताबिक शुरुआती राउंड से शीर्ष आठ निशानेबाज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं, जिसमें एक निशानेबाज को पांच शाट की प्रत्येक सीरीज में भीतर के 10 अंक पर निशाने के अनुसार स्कोर मिलता है। फिर दो शीर्ष निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं, जिसमें तीसरे और चौथे स्थान के निशानेबाज कांस्य पदक के प्ले ऑफ के लिए एक-दूसरे के आमने सामने होते हैं।


‘मेरा सपना सच हो गया। मैं कोच अनातोली पुदुबनी के साथ पिछले कुछ महीनों से गन ऑफ ग्लोरी एकेडमी में कड़ी मेहनत कर रही थी। मैं लक्ष्य और वास्कोन के सहयोग का शुक्रिया अदा करती हूं।’
- राही सरनोबत

‘सरनोबत को इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई।’
- रणइंदर सिंह, अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed