{"_id":"63bacdfdfb09482f7e136288","slug":"racer-ke-kumar-dies-following-crash-at-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"KE Kumar Death: कार रेस के दौरान चेन्नई में हादसा, रेसर केई कुमार की मौत, घटना की जांच शुरू","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
KE Kumar Death: कार रेस के दौरान चेन्नई में हादसा, रेसर केई कुमार की मौत, घटना की जांच शुरू
Sun, 08 Jan 2023 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:36 PM IST
सार
59 साल के केई कुमार देश के सम्मानित रेसर में से एक थे। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेस को तुरंत रोक दिया गया। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
केई कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई में कार रेस के दौरान रविवार को जाने-माने रेसर के ई कुमार की मौत हो गई। रेस के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 59 साल के रेसर की मौत हो गई। वह मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे थे, जब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
रेस के दौरान केई कुमार की कार एक प्रतियोगी की कार से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार ट्रैक से बाहर चली गई और बाउंड्री से टकराने के बाद छत पर जा गिरी। इस घटना के बाद तुरंत रेस रोक दी गई। केई कुमार को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। चिकित्सा केंद्र में प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
इस रेस मीट के अध्यक्ष विक्की चंडोक ने कहा "यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुमार एक अनुभवी रेसर थे। मैं उन्हें कई दशकों से एक दोस्त और प्रतियोगी के रूप में जानता हूं। एमएमएससी और पूर समुदाय उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।"
विज्ञापन
चंडोक ने कहा कि खेल के लिए राष्ट्रीय शासी निकाय FMSCI और आयोजकों, MMSC ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, कुमार के सम्मान में, दिन का शेष कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वह एमएमएससी के आजीवन सदस्य थे।