फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   R Praggnanandhaa leads Indian charge at Las Vegas Freestyle chess tournament D Gukesh opts out

Freestyle chess: लास वेगास फ्री स्टाइल शतरंज में भारतीय दल की अगुआई करेंगे प्रज्ञानंद, गुकेश नहीं होंगे शामिल

Wed, 16 Jul 2025 04:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Jul 2025 04:32 PM IST
सार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस बार भी खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। प्रत्येक ग्रुप में आठ खिलाड़ी हैं और शीर्ष चार खिलाड़ी अगले चरण में पहुंचेंगे जबकि इसके बाद निचले स्थान पर रहने वाले आधे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

विज्ञापन
R Praggnanandhaa leads Indian charge at Las Vegas Freestyle chess tournament D Gukesh opts out
आर प्रज्ञानंद - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद लास वेगास फ्री स्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय दल की अगुआई करेंगे। वहीं, विश्व चैंपियन डी गुकेश इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उन्हें एक महीने के अंदर ग्रैंडमास्टर टूर के मुख्य टू्र्नामेंट में हिस्सा लेना है। प्रज्ञानंद को 16 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। अर्जुन एरिगेसी और विदित गुजराती दूसरे पूल में साथ होंगे। 
विज्ञापन


खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे कार्लसन
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस बार भी खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। प्रत्येक ग्रुप में आठ खिलाड़ी हैं और शीर्ष चार खिलाड़ी अगले चरण में पहुंचेंगे जबकि इसके बाद निचले स्थान पर रहने वाले आधे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। 19 वर्षीय प्रज्ञानंद अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ करेंगे। कार्लसन अपने शुरुआती दौर में पहले चरण के विजेता जर्मनी के विन्सेंट कीमर से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


अमेरिका के हैंस नीमन फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में पहली बार भाग लेंगे और पहली बाजी में एरिगेसी के सामने होंगे। वहीं गुजराती का सामना अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा। पहली बार एक महिला खिलाड़ी कजाखस्तान की बिबिसारा असाऊबुयेवा को विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए टीम में शामिल किया गया है। फ्रीस्टाइल शतरंज 'फिशर रैंडम शतरंज' या 'शतरंज 960' का एक नया नाम है जिसमें खेल की शुरुआत में मोहरों की स्थिति बेतरतीब ढंग से बदल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed