फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   quebec hockey players are missing from team

टोरंटो गई क्यूबा की हॉकी टीम के आधे खिलाड़ी हुए गायब

Sun, 26 Jul 2015 03:12 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
quebec hockey players are missing from team

टोरंटो गई क्यूबा की हॉकी टीम के आधे खिलाड़ियों ने टीम का साथ छोड़ दिया और अमरीका पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी ने क्यूबा के एक खिलाड़ी के हवाले से ये ख़बर दी है। क्यूबा की टीम पैन अमरीकन गेम्स में हिस्सा लेने टोरंटो पहुंची है।

क्यूबा के खिलाड़ियों का टीम का साथ छोड़ना को असामान्य बात नहीं है। हालांकि, 54 साल के बाद हाल ही में अमरीका और क्यूबा के बीच कूटनीतिक संबंध कायम हुए हैं। क्यूबा के खिलाड़ी रोजर एग्विलेरा ने टीम का साथ छोड़ने वाले खिलाड़ियों की संख्या सात बताई है।

उन्होंने कहा, "सब जानते हैं कि हमारी टीम के साथ क्या हुआ। इनमें से सात खिलाड़ी अमरीका में हैं।" मैच के लिए भी खिलाड़ी नहीं क्यूबा और अमरीका के रिश्ते हाल ही में सामान्य हुए हैं।
विज्ञापन


क्यूबा को त्रिनिडाड और टोबैगो से 13-0 से हार झेलनी पड़ी क्योंकि क्यूबा के पास 11 खिलाड़ी नहीं थे और उसे सिर्फ़ आठ खिलाड़ी उतारने पड़े। पैन अमरीकन गेम्स में पिछले हफ़्ते क्यूबा के चार रोवर गायब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसबॉल, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल जैसे खेलों में खिलाड़ी बाहर के क्लबों से ज़्यादा पैसे मांग सकते हैं। ऐसे खेलों के खिलाड़ी ज़्यादा जल्दी टीम छोड़ देते हैं। क्यूबा ने जनवरी 2013 में विदेश यात्रा से प्रतिबंध हटा लिए थे।


क्यूबा ने खिलाड़ियों के वेतन बढ़ाए और उन्हें विदेशी क्लबों के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने की इजाज़त भी दी, लेकिन खिलाड़ी ज़्यादा पैसे के लिए विदेश जाकर अक्सर गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed