फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu won match against england in French Open 2024, entered the quarterfinals

French Open 2024: फ्रेंच ओपन में पीवी सिंधु का कमाल, अमेरिका की बेइवेन को हराकर की क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री

Fri, 08 Mar 2024 08:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 08 Mar 2024 08:14 PM IST
सार

घुटने की चोट से वापसी के बाद अपना पहला बीडब्ल्यूएफ टूर टूर्नामेंट खेल रही शटलर सिंधु ने पहले खेल में पिछड़ने के बाद दुनिया की 10वे नंबर की खिलाड़ी झांग को 13-21 21-10 21-14 से पराजित किया। इस जीत के साथ उन्होंने पहले क्वॉर्टरफाइनल में एंट्री कर ली। 
 

विज्ञापन
PV Sindhu won match against england in French Open 2024, entered the quarterfinals
पीवी सिंधू - फोटो : BAI Media

विस्तार

पेरिस में जारी फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल क्वॉर्टरफाइनल में एंट्री कर ली। गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने बेइवेन झांग को मात दी जबकि किदाम्बी श्रीकांत का सफर समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


घुटने की चोट से वापसी के बाद अपना पहला बीडब्ल्यूएफ टूर टूर्नामेंट खेल रही शटलर सिंधु ने पहले खेल में पिछड़ने के बाद दुनिया की 10वे नंबर की खिलाड़ी झांग को 13-21 21-10 21-14 से पराजित किया। इस जीत के साथ उन्होंने पहले क्वॉर्टरफाइनल में एंट्री कर ली। 
विज्ञापन


इस खिलाड़ी से होगा सिंधु का सामना
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु का सामना चीन की चन यु फेई और डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफरर्सन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने बुधवार को चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन को हराया था। हालांकि, 16वें राउंड में चीन के गुआंग जू से 78 मिनट में उन्हें करारी शिकस्त मिली। चोऊ टिएन चेन ने उन्हें 21-19 12-21 20-22 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के बाद सिंधु ने क्या कहा?
"भले ही मैं पहला गेम हार गई थी लेकिन मैंने उम्मीद नहीं खोई और मैं संघर्ष करती रही। दूसरे और तीसरे गेम में, मैंने अपनी गलतियों पर नियंत्रण रखा और शटल को कोर्ट में बनाए रखा। सबसे ज्यादा मायने रखता है तो अच्छा प्रदर्शन करना, चाहे वह खेल के अंत में हो या ओलंपिक जैसे टूर्नामेंट में।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed