{"_id":"d810465b32488ec0f73e922d53997d78","slug":"pv-sindhu-wins-macau-opens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकाऊ ओपन जीत सिंधु ने लगाई खिताबी हैट्रिक","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मकाऊ ओपन जीत सिंधु ने लगाई खिताबी हैट्रिक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पीवी सिंधु ने रविवार को मकाऊ ओपन बैडमिंटन में खिताबी हैट्रिक लगा दी। गत दो बार की चैपिंयन सिंधु ने फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी को 21-9, 21-23 और 21-14 से हराया।
विज्ञापन
सिंधु की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ दो मुकाबलों में यह पहली जीत है। दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और पांचवीं सीड सिंधु को यह मैच जीतने के लिए एक घंटे से भी अधिक समय तक संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम बेहद आसानी से जीता लेकिन दूसरा गेम करीबी अंतर से हार गईं। निर्णायक गेम में सिंधु ने 5-2 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और खिताब जीतने के बाद ही दम लिया।
विज्ञापन