{"_id":"d9a47ab0-3560-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pv-sindhu-reached-top-20-in-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु रैंकिंग में शीर्ष 20 में पहुंची","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पीवी सिंधु रैंकिंग में शीर्ष 20 में पहुंची
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 23 Nov 2012 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन की उभरती हुए खिलाड़ी पी वी सिंधु को उनके पिछले सप्ताह चाइना मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन का उपहार मिल गया है। विश्व बैडमिंटन रैंकिंग ने अपनी ताजा सूची जारी की है जिसमें उन्हें टॉप20 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। चाइना मास्टर्स में लंदन ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ली झुरेई को हराने वाली 17 वर्षीय सिंधु बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में चार पायदान ऊपर 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
पुरुषों के एकल में ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पी कश्यप एक पायदान नीचे 20वें स्थान पर खिसक गये हैं जबकि अजय जयराम चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण छह पायदान उपर 23वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
विज्ञापन