{"_id":"6533f7ec277a4054be0fd955","slug":"pv-sindhu-lost-in-the-semi-finals-of-denmark-open-against-carolina-marin-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Denmark Open: पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार, मारिन से लगातार पांचवें मैच में हारीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Denmark Open: पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार, मारिन से लगातार पांचवें मैच में हारीं
Sat, 21 Oct 2023 09:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 21 Oct 2023 09:40 PM IST
सार
सिंधु की विश्व रैंकिंग 12 है जबकि मारिन इस समय छठे पायदान पर हैं। निर्णायक गेम में अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को अंक जीतने पर आक्रामक जश्न मनाने के लिए चेतावनी दी और यलो कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गई। सिंधु को स्पेन की कैरोलिना मारिन ने तीन गेमों के मुकाबले में पराजित किया। एक घंटा 13 मिनट चले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को 18-21, 21-19, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। मारिन के खिलाफ सिंधु की यह लगातार पांचवीं हार है।
मारिन ने 2016 के रियो ओलंपिक और 2018 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी सिंधु को हराया था। सिंधु की विश्व रैंकिंग 12 है जबकि मारिन इस समय छठे पायदान पर हैं। निर्णायक गेम में अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को अंक जीतने पर आक्रामक जश्न मनाने के लिए चेतावनी दी और यलो कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन
मारिन ने 2016 के रियो ओलंपिक और 2018 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी सिंधु को हराया था। सिंधु की विश्व रैंकिंग 12 है जबकि मारिन इस समय छठे पायदान पर हैं। निर्णायक गेम में अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को अंक जीतने पर आक्रामक जश्न मनाने के लिए चेतावनी दी और यलो कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन