{"_id":"58c35bd2baeeb3de042d70e97b3f72f2","slug":"punjab-and-sind-bank-clinch-nehru-cup-hockey","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट ही नहीं हॉकी में भी मिली जीत पर लक्जरी कार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
क्रिकेट ही नहीं हॉकी में भी मिली जीत पर लक्जरी कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकटमोचक कप्तान विक्रमजीत सिंह के गोलों की बदौलत पंजाब एंड सिंध बैंक ने 50वें टोरेक्स नेहरू हॉकी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम पर सोमवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में पीएसबी ने भारत पेट्रोलियम को पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से हराया।
क्रिकेट में ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कार मिलने का चलन देखा गया है। लेकिन इस बार घरेलू हॉकी में भी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पीएसबी के कप्तान विक्रमजीत सिंह को ईनाम में होंडा अमेज कार दी गई।
खेल समाप्त होने के अंतिम पांच मिनट तक भारत पेट्रोलियम की टीम बढ़त पर रही। लेकिन 2-3 से पिछड़ रही पीएसबी के लिए विक्रमजीत सिंह ने शार्ट कार्नर पर ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल कर न सिर्फ अपनी टीम को बराबरी दिलाई बल्कि पेनाल्टी शूट आउट में 2-2 की बराबरी के दौरान विजयी गोल कर अपनी टीम की झोली में खिताब भी डाल दिया।
विज्ञापन
पहले हॉफ में पेट्रोलियम 2-1 की बढ़त पर थी। हालांकि पहला गोल पीएसबी के हिस्से में आया। यह गोल पेट्रोलियम के गोलकीपर ने खुद अपनी टीम पर किया। थोड़ी ही देर बाद गुरप्रीत सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल पेट्रोलियम को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
फाइनल से पहले सन्यास की घोषणा करने वाले अमर अयम्मा ने पेट्रोलियम को 2-1 की बढ़त दिलाई। पीएसबी को बराबरी का मौका दूसरे हॉफ में अजीत पंडित के गोल की बदौलत मिला। अयम्मा ने रविपाल के क्रास को गोल में डाल पेट्रोलियम को फिर बढ़त दिलाई। इसके बाद पीएसबी के लिए बाकी का काम विक्रमजीत ने किया।
पेनाल्टी शूट आउट में पेट्रोलियम ने तीन व पीएसबी ने दो गोल गंवाए। सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने विजेताओं को ट्राफी दी। उन्होंने तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह व परगट सिंह को भी सम्मानित किया।