{"_id":"63825049c214a432de4f9795","slug":"pt-usha-will-contest-for-the-post-of-president-of-ioa-elections-will-be-held-on-december-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOA Election: आईओए के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी महान धाविका पीटी ऊषा, 10 दिसंबर को होंगे चुनाव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IOA Election: आईओए के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी महान धाविका पीटी ऊषा, 10 दिसंबर को होंगे चुनाव
Sat, 26 Nov 2022 11:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:15 PM IST
सार
आईओए के चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख रविवार है। आईओए चुनाव के निवार्चन अधिकारी उमेश सिंहा ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को कोई नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पीटी ऊषा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महान धाविका पीटी ऊषा ने शनिवार को घोषणा की कि वह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर दी। यह चुनाव अगले महीने 10 दिसंबर को होंगे। ऊषा ने एशियन गेम्स में कई स्वर्ण पदक जीते हैं और 1984 ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।
ऊषा ने ट्वीट किया, मेरे साथी एथलीटों और राष्ट्रीय महासंघ के समर्थन से मैं आईओए के अध्यक्ष पद का चुनाव लडूंगी। ऊषा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगी। आईओए के चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख रविवार है। आईओए चुनाव के निवार्चन अधिकारी उमेश सिंहा ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को कोई नामांकन नहीं हुआ है।