फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PT Usha, Anju Bobby George among four honoured with Lifetime Achievement Award

भारतीय एथलेटिक्स अवॉर्ड्स: AFI ने किया दिग्गजों का सम्मान, पीटी उषा सहित चार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Sat, 20 Jun 2026 08:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jun 2026 08:43 PM IST
सार

इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में पीटी उषा, अंजू बॉबी जॉर्ज, गुरबचन सिंह रंधावा और बहादुर सिंह चौहान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने भारतीय एथलेटिक्स में उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया।

विज्ञापन
PT Usha, Anju Bobby George among four honoured with Lifetime Achievement Award
पीटी उषा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की ओर से आयोजित पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह में भारतीय खेल जगत की चार दिग्गज हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में महान धाविका और भारतीय ओलंपिक संघ (आओए) की अध्यक्ष पीटी उषा, पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता गुरबचन सिंह रंधावा, पूर्व राष्ट्रीय मुख्य कोच बहादुर सिंह चौहान और विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज शामिल हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पीटी उषा ने कहा कि उन्हें इस सम्मान की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैंने इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया था। भारत में अक्सर बिना आवेदन किए पुरस्कार मिलना मुश्किल होता है। एएफआई की यह पहल बेहद सराहनीय है।'
विज्ञापन

एथलेटिक्स में योगदान देने वालों को सम्मान
एएफआई ने भारतीय एथलेटिक्स के विकास में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों, मेंटर्स, राज्य संघों और अन्य हितधारकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस पुरस्कार समारोह की शुरुआत की है। पहले संस्करण में कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ कोच, सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स की महान हस्तियां
पीटी उषा को भारत की महानतम एथलीटों में गिना जाता है। उन्होंने एशियाई खेलों में कई पदक जीते और तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वर्तमान में वह भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष हैं। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वहीं गुरबचन सिंह रंधावा भारतीय ट्रैक एंड फील्ड के अग्रणी खिलाड़ियों में रहे हैं। उन्होंने 1962 एशियाई खेलों में डेकाथलॉन का स्वर्ण पदक जीता था। बहादुर सिंह चौहान ने राष्ट्रीय मुख्य कोच के रूप में लंबे समय तक भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

नीरज को भी मिला सम्मान
भारतीय एथलेटिक्स के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2025 में ‘बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया। समारोह शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि उन्हें यह पुरस्कार एथलेटिक्स की पुरानी और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की मौजूदगी में मिला है।

नीरज शुक्रवार को हुई दोहा डायमंड लीग प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एएफआई द्वारा निर्धारित क्वालिफिकेशन मार्क भी पार कर लिया।वहीं, महिला वर्ग में पारुल चौधरी को ‘बेस्ट फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed