{"_id":"681a4746ca06b8270108e3a3","slug":"psg-eyes-on-second-final-in-five-years-to-face-arsenal-in-champions-league-semi-final-match-preview-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions League: पीएसजी की निगाह पांच साल में दूसरे फाइनल प्रवेश पर, आर्सेनल से होना है मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Champions League: पीएसजी की निगाह पांच साल में दूसरे फाइनल प्रवेश पर, आर्सेनल से होना है मुकाबला
Tue, 06 May 2025 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 May 2025 11:00 PM IST
सार
पीएसजी ने चैंपियंस लीग में अपने पिछले चार में से तीन घरेलू मैच जीते हैं। इस दौरान 14 गोल किए हैं। उन्हें पार्क डेस प्रिंसेस में इस सीजन में लिवरपूल और एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ दो हार भी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) बुधवार को आर्सेनल के खिलाफ चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भिड़ेगी। उधर आर्सेनल के लिए रिकार्डा कैलाफियोरी ने भी फिट होकर टीम में वापसी कर ली है। विजेता टीम की टक्कर इंटर मिलान और बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले अन्य सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम के साथ 31 मई को होगी। पीएसजी पहले चरण में 1-0 से जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में पीएसजी ने बेहतर तालमेल के साथ आर्सेनल के आक्रामक खेल पर अंकुश रखा था। दोनों टीमों की निगाह यूरोपियन कप/चैंपियंस लीग के दूसरे फाइनल प्रवेश पर लगी है। पीएसजी 2019- 20 में फाइनल में पहुंची थी जब उसे बेयरन म्यूनिख के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि आर्सेनल को फाइनल में प्रवेश किए 19 साल हो गए हैं। वर्ष 2005-06 में उन्हें फाइनल में पेरिस में बार्सिलोना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कभी पीएसजी के अंदर मेसी, नेमार और म्बापे जैसे सुपरस्टार शामिल थे लेकिन अब टीम का दारोमदार कई नए सितारों पर है। लीग-1 में टीम तीस मैचों में अजेय रही। एनरिक ऐसी टीम गठित करना चाहते हैं जो उच्च स्तर पर अपना लोहा मनवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसजी ने चार में से तीन घरेलू मैच जीते
पीएसजी ने चैंपियंस लीग में अपने पिछले चार में से तीन घरेलू मैच जीते हैं। इस दौरान 14 गोल किए हैं। उन्हें पार्क डेस प्रिंसेस में इस सीजन में लिवरपूल और एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ दो हार भी झेलनी पड़ी है। आर्सेनल के लिए यह तथ्य मनोबल बढ़ा सकता है कि टीम ने चैंपियंस लीग में गैर-घरेलू मैदान पर अपने पिछले चार मैच जीते हैं। यूरोप की पांच प्रमुख लीगों में गोल करने के मामले में पीएसजी दूसरे नंबर पर है। उसने इस सत्र में कुल 135 गोल किए हैं। उससे आगे सिर्फ बार्सिलोना है जिसने 160 गोल किए हैं।

डेंबले की वापसी से पीएसजी मजबूत
पीएसजी के लिए अहम मुकाबले से पहले यह राहत की बात है कि उसके फ्रांसीसी स्टार ओस्माने डेंबले पूरी तरह फिट हो गए हैं। पिछले हफ्ते अमीरात स्टेडियम में हुए पहले चरण के मुकाबले में पीएसजी ने डेंबले के गोल से ही 1-0 से जीत हासिल की थी। पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने कहा कि पिछले दो दिन से डेंबले टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। वह आर्सेनल के खिलाफ पार्क डेस प्रिंसेस में होने वाले दूसरे चरण के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।