फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   professional races ashwin suner and his wife charred to death after their cas rammed to tree

पेड़ से टकराई रेसर अश्विन की BMW, लगी आग, पत्नी समेत मौत

Sat, 18 Mar 2017 01:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 18 Mar 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
professional races ashwin suner and his wife charred to death after their cas rammed to tree
कार रेसर अश्विन सुंदर - फोटो : Times of India

प्रोफेशनल रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी की एक बड़े कार हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा चेन्नई के संथोम हाई रोड पर हुआ, जहां अश्विन की बीएमडब्ल्यू पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ और दीवार के बीच फंस गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कार में फंस जाने की वजह से अश्विन और पत्नी निवेदिता निकल नहीं पा रहे थे। थोड़ी देर में कार में आग लग गई और दोनों बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गेट खोलकर दोनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी मौत पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन


पढ़ें: #Ashwinsundar चला रहे हों हाईटेक कार तो रखें इन बातों का ख्याल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आग इतनी जोरदार थी कि उसे बुझाने में करीब आधा घंटा लग गया। दोनों को जब निकाला गया तो जल जाने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में जब कार के रजिस्ट्रेशन की पहचान की गई तो पता चला कि कार में अश्विन और उनकी पत्नी थीं। वो दोनों अपने दोस्त के यहां से घर वापस लौट रहे थे। बता दें कि अश्विन एक नेशनल रेसर थे और उनकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में डॉक्टर थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed