फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bombay HC orders to pune police to find model and teen who allegdly raped by over 100

100 के हाथों रेप का शिकार हुई मॉडल और नाबालिग गायब, HC ने ढूंढने का दिया आदेश

Thu, 16 Mar 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 16 Mar 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
bombay HC orders to pune police to find model and teen who allegdly raped by over 100

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को पुणे पुलिस को उस दिल्ली मॉडल और लड़की को ढूंढने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं, जो कि करीब 6 महीने से गायब हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक दोनों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि करीब 100 हैवानों ने उनका रेप किया। इस सनसनीखेज वारदात में कथित तौर पर पुलिस कर्मी भी शामिल थे।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि पीड़िताओं का ऐसे अचानक गायब हो जाना अपने आप में शर्मनाक है, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढा जाए। दिल्ली के वकील अनुजा कपूर ने बताया कि दोनों महिलाओं को डराया गया कि उन्हें इस
विज्ञापन

आरोप में जेल जाना पड़ सकता है और तभी से वो दोनों गायब हैं।

कोर्ट ने पुणे के कमीश्नर को तलब किया कि मामले को गंभीरता से ले और 31 मार्च को होने वाली सुनवाई में किसी सीनियर अधिकारी को जांच के साथ भेजे। बता दें कि दोनों पीड़िताओं का मामला उस वक्त सामने आया जब दिल्ली की मॉडल को पुणे के अस्पताल में जली हुई हालत में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही फ्लैट में होता था यौन शोषण

bombay HC orders to pune police to find model and teen who allegdly raped by over 100

मॉडल ने खुलासा किया कि रोहित भंडारी नाम के शख्स ने इंडस्ट्री में काम दिलवाने के नाम पर उसका फायदा उठाया। रोहित भंडारी ने नेपाल से आई लड़की को भी काम दिलाने के बहाने उसका भी फायदा उठाया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मॉडल के शरीर पर सिगरेट के निशान पाए गए थे।

जब ये केस सामने आया था तो मॉडल ने बताया कि उसे रोहित एक फ्लैट पर ले आया, जहां पर नेपाल से लाई लड़की पहले से मौजूद थी। दोनों का वहां पर रोजाना यौन शोषण किया जाता था।

लड़की को दो साल तक अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलूरू और भोपाल तक घुमाया गया, जहां उसका रेप किया गया। लेकिन दोनों किसी तरह रोहित के चंगुल से निकलकर दिल्ली पहुंच गईं, जहां मॉडल रहती थी। बता दें कि इस आरोप में रोहित भंडारी, हरीश शाहा, तपेंद्र शाही व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed