फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Prime Minister Narendra Modi to host all the medal winners of the Commonwealth Games 2022

CWG: बर्मिंघम में पदक जीतने वालों की मेजबानी करेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रमंडल खेल के बाद मिलने का किया था वादा

Fri, 12 Aug 2022 05:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 12 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर रहा। 22 स्वर्ण जीतने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 200 के पार पहुंच गई।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to host all the medal winners of the Commonwealth Games 2022
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (13 अगस्त) को सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रमंडल खेलों के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे। उन्होंने बर्मिंघम जाने से पहले खिलाड़ियों से मिलने का वादा किया था। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल भी टोक्यो ओलंपिक समाप्त होने के बाद वहां से लौटकर आए पदक विजेताओं से मुलाकात की थी। इस बार खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से कुछ दिन पहले वीडियो कॉल पर बात की थी। तब उन्होंने कहा कि था कि वह खिलाड़ियों से राष्ट्रमंडल खेलों के बाद मिलने के लिए समय निकालेंगे। प्रधानमंत्री अब अपने वादे को निभाने वाले हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने पदक जीतने के तुरंत बाद खिलाड़ियों की तारीफ की और उनके लिए ट्वीट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 स्वर्ण जीतने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

भारत के पदक विजेता
  • 22 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत।
  • 16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम।
  • 23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed