{"_id":"66b4e9aac32ec297f00ad88a","slug":"prime-minister-narendra-modi-dials-indian-hockey-team-after-bronze-medal-in-paris-olympics-watch-video-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, श्रीजेश से की खास अपील","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, श्रीजेश से की खास अपील
Thu, 08 Aug 2024 09:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:22 PM IST
सार
मोदी ने टीम को मिली जीत पर बधाई दी और टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश से खास अपील भी की। श्रीजेश का यह आखिरी मैच था और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : @TheHockeyIndia
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम से फोन पर बातचीत की। मोदी ने टीम को मिली जीत पर बधाई दी और टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश से खास अपील भी की। श्रीजेश का यह आखिरी मैच था और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने हरमनप्रीत को कहा 'सरपंच साहब'
प्रधानंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत से बात करते हुए कहा, सरपंच साहब... मैं भी पढ़ कर आया हूं सरपंच साहब बोलने का। आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। देश का नाम रोशन किया है आप लोगों ने। आपको याद होगा कि मैंने टोक्यो में आप लोगों से कहा था कि आपने पराजय की श्रृंखला को तोड़ा है। अब आपके नेतृत्व में और टीम के प्रयासों ने हमने प्रगति की है और मुझे पूरा विश्वास है कि हॉकी में जो हमारा स्वर्णिम काल था वो आप लोग दोबारा वापस लेकर आएंगे।

#WATCH | PM Narendra Modi spoke to the Indian Hockey team and congratulated them on the #Bronze medal victory. #OlympicGames #Paris2024 pic.twitter.com/OuuaEHVj0y
— ANI (@ANI) August 8, 2024
प्रधानमंत्री ने हरमनप्रीत से पूछा, श्रीजेश हैं क्या वहां? इस पर श्रीजेश ने कहा कि जी, 'मैं लाइन पर हूं।' पीएम मोदी ने श्रीजेश से पूछा, कैसे हो भइया, बधाई हो आपको। आपने अंत में रिटायरमेंट भी घोषित कर दिया, लेकिन आपको नई टीम तैयार करनी होगी। मैं एक बात आज जरूर कहना चाहूंगा कि ब्रिटेन के खिलाफ 10 खिलाड़ियों के साथ आप लोगों का मैच, मुझे लगता है कि हॉकी समझने वाला हर व्यक्ति इसको हमेशा याद रखेगा। इसे एक उदाहरण के रूप में माना जाएगा। जब भी इसकी चर्चा होगी तो आपके क्वार्टर फाइनल मैच का जिक्र जरूर आएगा। काफी अच्छी टीम भावना दिखाई दी। हारने के बाद आत्मविश्वास कम हो जाता है, लेकिन आप लोगों 24 घंटे में फिर से रिकवर करके निकल पड़े। देश को बड़ा गर्व हो रहा है, मेरी ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई।
प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का हाल जाना
पीएम मोदी ने श्रीजेश से पूछा, 'सब की तबियत तो ठीक है ना? कोई चोटिल तो नहीं है?' इस पर श्रीजेश ने कहा, 'सर सभी लोग आपको सुन रहे हैं, सब काफी खुश हैं और सभी को आपके फोन का इंतजार था।' इस पर मोदी ने कहा, 'सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई देना।' इस पर टीम के सभी सदस्यों ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और भारत माता की जय के नारे लगाए। पीएम मोदी ने अंत में कहा, सरपंच साहब फिर से बहुत-बहुत बधाई।