फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   President Droupdi Murmu PM modi Abhinav bindra congratulate Manu bhaker Sarbjot singh social media reaction

Paris Olympics: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मनु-सरबजोत को पदक जीतने पर दी बधाई, बिंद्रा ने कही ये बात

Tue, 30 Jul 2024 03:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jul 2024 03:52 PM IST
सार

भाकर और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन
President Droupdi Murmu PM modi Abhinav bindra congratulate Manu bhaker Sarbjot singh social media reaction
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन

मनु-सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को हराया
भाकर और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने इतिहास रचने पर मनु को सराहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, शूटिंग की मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई! मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने हमें बेहद गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन

मोदी ने टीमवर्क की सराहना की
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत बेहद खुश है।

मनु-सरबजोत की उपलब्धि पर खुश हुए बिंद्रा
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा, मनु और सरबजोत, आपने वो किया है जो इससे पहले किसी भारतीय निशानेबाजी जोड़ी ने नहीं किया था। भारत का निशानेबाजी में पहला टीम पदक। इस पल का आनंद लें, आपने इसे अर्जित किया है। 

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ‘मनु भाकर और सरबजोत सिंह को भारत के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपके शानदार टीमवर्क ने देश को गौरवान्वित किया है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य नीता अंबानी ने कहा, मनु को एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने के लिए विशेष बधाई। पूरा देश अब उनकी हैट्रिक के लिए उम्मीद लगाए है। हम अपने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हैं। ‘गो इंडिया गो’। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने लिखा, मनु भाकर और सरजबजोत सिंह आप दोनों ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पूरे स्पर्धा के दौरान आपकी दृढ़ता अविश्वसनीय थी। इस पल को संजो कर रखें। यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed