{"_id":"30b49168-6654-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"prashant-wed-with-shweta","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत के साथ श्वेता ने लिए सात फेरे ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
प्रशांत के साथ श्वेता ने लिए सात फेरे
फरीदाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहा एशियाड में सिल्वर मेडल जीतने वाली निशानेबाज श्वेता चौधरी बृहस्पतिवार को मथुरा के कारोबारी प्रशांत सिकरवार के साथ शादी के बंधन में बंध गई। शादी का कार्यक्रम सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर दोनो पक्षों के परिजनों समेत कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
श्वेता के पति प्रशांत का मथुरा में गेस्ट हाउस और दिल्ली के पीतमपुरा में लिफ्ट का कारोबार है। जबकि प्रशांत के पिता शिवराज सिंह मध्यप्रदेश स्थित एक कॉलेज में फिजिक्स के प्रोफेसर है। मथुरा से बारात लेकर प्रशांत सिकरवार करीब रात नौ बजे राजहंस होटल पहुंचे। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
श्वेता ने गुलाबी रंग का शादी का जोड़ा पहना हुआ था। शादी के मौके पर श्वेता की साथी खिलाड़ी व शूटर अनिसा, अनुराज सिंह, दीपक शर्मा, साहिर खान के अलावा मुजफ्फरगनर के विधायक योगराज सिंह, पंजाब के डीएसपी अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन