{"_id":"c13a3844-8500-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"prashant-karmakar-seeks-job-to-haryna-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना राज्य भी छोड़ा, नौकरी भी नहीं मिली","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अपना राज्य भी छोड़ा, नौकरी भी नहीं मिली
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत कर्माकर का नाम लोग भूले नहीं होंगे। इस विकलांग तैराक का नाम दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में रजत और पैरा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर सुर्खियों में आया था। तैराकी में अपना लोहा मनवाने के बाद कर्माकर तैराकी छोड़ साइकिलिंग में हाथ आजमाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कर्माकर एशियाई चैंपियनशिप में रोड रेस में दौड़ने के लिए कमर कस चुके हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इतनी उपलब्धियां दर्ज करने के बाद कर्माकर आज भी बेरोजगार हैं। वैसे तो यह खिलाड़ी पश्चिम बंगाल का है लेकिन नौकरी का आश्वासन मिलने पर उन्होंनें हरियाणा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
खेल विभाग में उन्हें बतौर सहायक कोच नौकरी देने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव भी पास कर दिया है। लेकिन बाहरी होने के चलते इस प्रस्ताव को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वह अभी भी हरियाणा का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं लेकिन नियुक्ति पत्र का उन्हें अभी भी इंतजार है।
विज्ञापन
कर्माकर कहते हैं कि उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भरोसा है। उन्हें नौकरी मिल जानी चाहिए।